सहारनपुर: लक्ष्मी क्लॉथ हाउस से कपड़े चोरी करते हुए दो महिलाएं रंगेहाथ पकड़ी गईं
सहारनपुर (छुटमलपुर)। दो महिलाएं मुस्लिम कॉलोनी में स्थित लक्ष्मी क्लॉथ हाउस में कपड़ों की चोरी करते हुए रंगेहाथ पकडी गई। हालांकि इस दौरान उनका एक साथी युवक मौके से भागने में सफल रहा। दुकानदार ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया गया है कि गांव गंदेवडा निवासी दो महिलाएं कपड़े खरीदने के बहाने सब्जी मंडी स्थित विष्णु दत्त शर्मा की दुकान पर पहुंची थी। रमजान और ईद के मद्देनजर दुकान पर चल रही भीड़ का फायदा उठाते हुए उन्होंने कुछ कपड़ा चोरी कर लिया। इसी दौरान दुकान मालिक की नजर उन पर पड़ गई। जैसे ही वह जाने लगी दुकान मालिक ने शोर मचा दिया। यह देख महिलाओं का साथी युवक मौके से भाग गया, जबकि महिलाओं को पडोसियों की मदद से पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां