सहारनपुर में व्यापारियों ने डीएम व एसपी सिटी से की मुलाकात, ईंट भट्टा स्वामी पर कार्रवाई की मांग
सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर महामंत्री रवि जुनेजा के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी एवं एसपी सिटी से उनके कार्यालय में भेंट की और ईंट भट्टा स्वामी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी एवं एसपी सिटी को व्यापारी राजेंद्र छाबड़ा की समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि व्यापारी राजेंद्र छाबड़ा की सांपला बाबूगढ़ स्थित ईंट भटे से संबंधित लीज के समाप्त होने के बाद उनके बने हुए माल एवं टीन शेड आदि सामग्री को भी जमीन स्वामी द्वारा अपने कब्जे में ले लिया गया है तथा विवाद के बाद तथा जांच के दौरान भी भट्टे की लीज गलत तरीके से अन्य व्यक्ति के नाम कर दी गई है। उन्होंने एसपी सिटी से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में पार्षद दल एवं व्यापारी नेता मुकेश गक्खड़, वरिष्ठ भाजपा अमित गर्ग, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष सचदेवा, महानगर उपाध्यक्ष सुभाष सैनी, आवास विकास व्यापार संघ के अध्यक्ष राहुल गांधी, अशोक वर्मा, सचिन अरोरा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां