सहारनपुर: दलित ट्रैक्टर चालक से मारपीट और मजदूरी हड़पने पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
सहारनपुर (गंगोह)। शामली निवासी दो भट्ठा संचालकों पर थाना गंगोह में दलित ट्रैक्टर चालक से मारपीट, जाति सूचक गालियां देने और मजदूरी की रकम हड़पने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। मामला विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) के आदेश के बाद दर्ज हुआ है। रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के नया गांव नयाबांस निवासी कुशलपाल पुत्र स्व. गेंदाराम ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह ट्रैक्टर-ट्राॅली से किराए पर तुड़ी और भूसा ढोकर परिवार का पालन-पोषण करता है। थाना भवन जिला शामली और कंवरपाल निवासी ग्राम दिडाली थाना झिंझाना जिला शामली से हुई थी। पीड़ित ने बताया कि उसने 22 मार्च 2025 से 6 अप्रैल 2025 के बीच 400 रुपए प्रति कुंतल के हिसाब से 15 ट्रॉलियों में कुल 446.75 कुंतल भूसा सप्लाई किया था। कुल रकम 1,78,700 रुपए में से केवल 20 हजार रुपए उसे दिए गए, जबकि 1,59,300 रुपए हड़प लिए गए। जब उसने अपने पैसे मांगे तो आरोपियों ने जातिसूचक गालियां दीं और मारपीट की।पीड़ित ने इस संबंध में एससी-एसटी एक्ट कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी, जिसके बाद पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां