मुरादाबाद में फव्वारा चौक पर चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बची चालक की जान
अचानक बोनट से उठा धुआं, देखते ही देखते राख में तब्दील हुई कार, शॉर्ट सर्किट से हादसा होने की आशंका
मुरादाबाद। शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित फव्वारा चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। राहगीरों और आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार, हिमगिरी कॉलोनी निवासी फुरकान अपनी कार से कटघर की ओर जा रहे थे। फव्वारा चौक के पास पहुँचते ही उन्हें बोनट से धुआं निकलता दिखा। खतरा भांपते ही फुरकान ने सूझबूझ दिखाई और कार को तुरंत सड़क किनारे रोककर बाहर निकल आए। उनके बाहर निकलते ही आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।
दमकल विभाग की मशक्कत
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी। अग्निशमन अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण 'शॉर्ट सर्किट' प्रतीत हो रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां