मुरादाबाद: टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद के 120 श्रावक-श्राविकाएं तथा विश्वविद्यालय के कई शिक्षक आज प्रातः विश्वविद्यालय परिसर से अयोध्या के लिए रवाना हुए। यह सभी श्रद्धालु गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माताजी के दर्शन कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इस धार्मिक यात्रा को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

बताया गया है कि ये सभी छात्र-छात्राएं हाल ही में आयोजित श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में शामिल हुए थे। उसी अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुरेश जैन ने संकल्प लिया था कि विधान में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को माताजी के दर्शन के लिए अयोध्या भेजा जाएगा। इसी संकल्प को पूरा करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा यह धार्मिक यात्रा आयोजित की गई है।

देवबंद: प्रतिबंधित पशु कटान के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज, पांच अज्ञात भी शामिल ये भी पढ़ें  देवबंद: प्रतिबंधित पशु कटान के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज, पांच अज्ञात भी शामिल

इस यात्रा दल में टिमिट के निदेशक प्रोफेसर विपिन जैन, प्रोफेसर आर.के. जैन, डॉक्टर शैफाली जैन, श्रीमती अहिंसा जैन और डॉक्टर अर्चना जैन सहित कई शिक्षक भी सपत्नीक शामिल हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार अयोध्या पहुंचने के बाद यह दल सबसे पहले गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माताजी को श्रीफल अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेगा।

मुरादाबाद पुलिस लाइन में रंगों की धूम, जवानों संग अधिकारियों ने खेली होली, एसएसपी ने सिलेंडर से उड़ाया गुलाल ये भी पढ़ें  मुरादाबाद पुलिस लाइन में रंगों की धूम, जवानों संग अधिकारियों ने खेली होली, एसएसपी ने सिलेंडर से उड़ाया गुलाल

अयोध्या जैन धर्म के लिए भी अत्यंत पवित्र स्थल माना जाता है। मान्यता के अनुसार यहां प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ, द्वितीय तीर्थंकर भगवान अजितनाथ, चतुर्थ तीर्थंकर भगवान अभिनंदननाथ, पंचम तीर्थंकर भगवान सुमतिनाथ तथा चौदहवें तीर्थंकर भगवान अनंतनाथ की जन्मस्थली स्थित है। यात्रा के दौरान यह दल इन सभी तीर्थंकरों की जन्मस्थलियों के दर्शन करेगा। इसके साथ ही श्रद्धालु सरयू तट पर होने वाली आरती में भी शामिल होंगे तथा भगवान श्रीराम के दरबार में भी मत्था टेकेंगे।

शाहजहांपुर: खौफनाक वारदात में पत्नी की मौत, प्रेमी गंभीर; गुस्साए लोगों ने आरोपी पति को पीटा ये भी पढ़ें  शाहजहांपुर: खौफनाक वारदात में पत्नी की मौत, प्रेमी गंभीर; गुस्साए लोगों ने आरोपी पति को पीटा

इस धार्मिक यात्रा में शामिल 120 छात्र-छात्राएं एक दर्जन से अधिक पाठ्यक्रमों से जुड़े हुए हैं। इनमें स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी शामिल हैं। यात्रा दल में चिराग जैन, सर्वज्ञ चौधरी, प्रयास झांझरी, पारस जैन, निकिता जैन, आदित्य जैन, श्रीश जैन, आराध्य जैन, धार्मिक जैन, आरजू जैन और वैभव जैन सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस प्रकार की धार्मिक और सांस्कृतिक यात्राएं विद्यार्थियों के नैतिक और आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह पूरा दल रविवार की रात तक तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय परिसर वापस लौट आएगा।

Views: 17

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है। मिली...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर- जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो विवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पुलिस और प्रशासन के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुज़फ्फरनगर- नगर कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर- जिले में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। एक तरफ जहाँ छपार क्षेत्र में दो युवकों पर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

मुरादाबाद: जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) वीरेंद्र कुमार शर्मा ने नगर क्षेत्र कर्वी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में होंडा इंडिया फाउंडेशन द्वारा पुलिस विभाग...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं