मुरादाबाद: मोहम्मद शमी के कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने टीम इंडिया को दिए जीत के टिप्स
मुरादाबाद। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। इस अहम मुकाबले से पहले मुरादाबाद के रहने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने भारतीय खिलाड़ियों को कुछ महत्वपूर्ण टिप्स देते हुए टीम इंडिया की जीत की उम्मीद जताई है।
बदरुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है क्योंकि दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन क्रिकेट खेला है, लेकिन भारतीय टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है।
उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को अपने घरेलू दर्शकों का समर्थन मिलेगा, जो खिलाड़ियों के लिए काफी प्रेरणादायक होगा। इसके साथ ही भारतीय टीम ने पिछले मुकाबलों में भी शानदार प्रदर्शन किया है और आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतर रही है।
ये भी पढ़ें मेरठ: मवाना में टेम्पो के भीतर गोली लगने से लहूलुहान मिला युवक, तलाश में जुटी पुलिस की टीमेंबदरुद्दीन सिद्दीकी ने न्यूजीलैंड टीम के प्रदर्शन की भी सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने भी इस टूर्नामेंट में अच्छा खेल दिखाया है, लेकिन जिस तरह की पिच और परिस्थितियां यहां देखने को मिलती हैं, उसमें न्यूजीलैंड को थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं।
उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों को सलाह देते हुए कहा कि पूरे टूर्नामेंट में टीम ने जिस तरह का जबरदस्त क्रिकेट खेला है, उसी आत्मविश्वास और रणनीति के साथ फाइनल मुकाबला भी खेलना चाहिए। खिलाड़ियों को अपनी क्षमता पर भरोसा रखना चाहिए और मैदान पर अपना शत-प्रतिशत प्रदर्शन देना चाहिए।
उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि अगर भारतीय टीम इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखती है तो उन्हें जीत जरूर मिलेगी। बदरुद्दीन सिद्दीकी ने उम्मीद जताई कि टीम इंडिया फाइनल मुकाबले में शानदार खेल दिखाकर देश को जीत का तोहफा देगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां