गाजियाबाद: कफ सिरप माफिया पर पुलिस का चाबुक, 13 करोड़ की संपत्ति सीज और अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय कफ सिरप तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर क्राइम ब्रांच, स्वॉट टीम और नंदग्राम पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर करोड़ों रुपये के नशीले कफ सिरप की खेप बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने सहारनपुर निवासी मुख्य सरगना विभोर राणा और विशाल सिंह सहित कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

चूने के बोरों में छिपाकर हो रही थी तस्करी

जाइडस की वाइस चेयरपर्सन मेहा पटेल ने महिलाओं से की अपील, 'दो हाथ, तीन मिनट और एक आसान परीक्षा' ये भी पढ़ें  जाइडस की वाइस चेयरपर्सन मेहा पटेल ने महिलाओं से की अपील, 'दो हाथ, तीन मिनट और एक आसान परीक्षा'

तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए तस्करी का बेहद शातिर तरीका अपनाया था। पुलिस ने चार ट्रकों को पकड़ा, जिनमें चूने के बोरों के नीचे छिपाकर कोडीन युक्त कफ सिरप की 1150 पेटियां रखी गई थीं। बरामदगी में 'Eskuf' और 'Phensedyl' ब्रांड की करीब 15 लाख 73 हजार से अधिक शीशियां मिली हैं, जिनकी बाजार में कीमत लगभग 3 करोड़ 40 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा एक क्रेटा कार, 20 लाख रुपये की नगदी, लैपटॉप और कई संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

नोएडा में पैसों के लालच में महिला व पुरुष की हत्या, प्रेमी और बेटा गिरफ्तार  ये भी पढ़ें  नोएडा में पैसों के लालच में महिला व पुरुष की हत्या, प्रेमी और बेटा गिरफ्तार

करोड़ों की अवैध संपत्ति पर पुलिस का कब्जा

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में वैकेंसी, 45 से 65 साल के उम्मीदवार 13 मार्च से पहले करें आवेदन ये भी पढ़ें  सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में वैकेंसी, 45 से 65 साल के उम्मीदवार 13 मार्च से पहले करें आवेदन

जांच के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपियों ने फर्जी कंपनियों के नाम पर इस काले कारोबार को फैलाया और उससे करोड़ों रुपये का साम्राज्य खड़ा किया। पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों की करीब 12 करोड़ 55 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति को फ्रीज (सीज) कर दिया है। पुलिस का मानना है कि यह संपत्ति पूरी तरह से तस्करी के जरिए कमाए गए धन से बनाई गई थी।

फर्जी कंपनियों के जरिए फैलाया जाल

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह देश के विभिन्न राज्यों में नशीले कफ सिरप की सप्लाई करता था। फर्जी फर्मों के कागजात तैयार कर वे दवाओं की आड़ में नशे की खेप एक राज्य से दूसरे राज्य भेजते थे। गाजियाबाद पुलिस अब इस गिरोह के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स की तलाश कर रही है ताकि इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य सफेदपोश चेहरों को भी बेनकाब किया जा सके।

Views: 54

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

नवीनतम

गुरुग्राम के सिविल हॉस्पिटल में लड़की पर एसिड अटैक, आरोपी महिला फरार, इलाके में दहशत

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां सिविल हॉस्पिटल में एक लड़की...
Breaking News  दिल्ली NCR  गुरुग्राम 
गुरुग्राम के सिविल हॉस्पिटल में लड़की पर एसिड अटैक, आरोपी महिला फरार, इलाके में दहशत

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार गिरावट

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट की वजह से दुनिया भर के शेयर बाजार में मचे कोहराम का असर आज घरेलू...
बिज़नेस  शेयर बाजार  
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार गिरावट

विवादों के बाद भी यूट्यूब पर 'टटीरी' की धूम, एआई की मदद से बनाए जा रहे गाने के रीमिक्स

मुंबई। पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर रैपर बादशाह लगातार विवादों में बने हुए हैं, क्योंकि उनके हालिया रिलीज गाने 'टटीरी' को...
Breaking News  मनोरंजन 
विवादों के बाद भी यूट्यूब पर 'टटीरी' की धूम, एआई की मदद से बनाए जा रहे गाने के रीमिक्स

स्पेस में जाने वाले पहले एस्ट्रोनॉट यूरी गागरिन, जब कैप्सूल छोड़ स्पेसक्राफ्ट से लगाई थी 'छलांग'

नई दिल्ली। 12 अप्रैल 1961 का वह ऐतिहासिक दिन जब सोवियत संघ के कॉस्मोनॉट यूरी गागरिन स्पेस में जाने वाले...
Breaking News  राष्ट्रीय 
स्पेस में जाने वाले पहले एस्ट्रोनॉट यूरी गागरिन, जब कैप्सूल छोड़ स्पेसक्राफ्ट से लगाई थी 'छलांग'

बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने कसा तंज, सरकार ने विदेश नीति गिरवी रख दी

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को संसद के बजट सत्र और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने कसा तंज, सरकार ने विदेश नीति गिरवी रख दी

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा होली मिलन एवं स्मृति सम्मान समारोह किया गया आयोजित

मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर इकाई द्वारा 15वां होली मिलन समारोह और 11वां लीला जेटली स्मृति सम्मान समारोह...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा होली मिलन एवं स्मृति सम्मान समारोह किया गया आयोजित

सीएम योगी का चुटीला अंदाज: 'मंत्री जी का गाना सुन लता जी ले लेतीं संन्यास'; पिंक रोजगार मेले में बंटी सौगातें

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित 'पिंक रोजगार महाकुंभ' में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक अलग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सीएम योगी का चुटीला अंदाज: 'मंत्री जी का गाना सुन लता जी ले लेतीं संन्यास'; पिंक रोजगार मेले में बंटी सौगातें

बिजनौर: नारी शक्ति के सम्मान से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव - जिलाधिकारी जसजीत कौर

बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर आज विकास भवन परिसर में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: नारी शक्ति के सम्मान से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव - जिलाधिकारी जसजीत कौर

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव