मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने किया मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। जनपद में आमजन को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक रविवार को आयोजित किए जाने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुभाष नगर, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खालापार, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवत तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर स्वास्थ्य मेलों में दी जा रही चिकित्सा सेवाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर डॉ. सुनील तेवतिया ने स्वास्थ्य मेलों में आने वाले मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, पंजीकरण व्यवस्था, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रगति तथा टीकाकरण एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य मेलों में आने वाले प्रत्येक लाभार्थी को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं, जिससे जरूरतमंद लोगों को योजना का पूरा लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मेलों के माध्यम से लोगों को विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी जाए और उन्हें इन योजनाओं से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों की साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण, दवा वितरण व्यवस्था तथा मरीजों से व्यवहार को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों के लोगों को उनके नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, इसलिए सभी स्वास्थ्य कर्मी पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर के बेहड़ा थ्रू में आसमान में दिखी ड्रोन जैसी संदिग्ध वस्तु, ग्रामीणों में फैली दहशतनिरीक्षण के दौरान संबंधित चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य मेलों में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराएं और उपलब्ध सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां