मुजफ्फरनगर के मोरना में लापता युवक के डूबने की प्रबल आशंका, गंग नहर पर मिले कपड़े

परिवार में मचा कोहराम, पुलिस से मदद की गुहार, भांजे को वॉइस मैसेज में दी थी जानकारी

मोरना (मुजफ्फरनगर)। भोपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव करहेड़ा में एक 35 वर्षीय युवक के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने से हड़कंप मच गया है। युवक के कपड़े निरगाजनी स्थित गंग नहर झाल पर मिलने से परिजनों ने उसके नहर में कूदकर आत्महत्या करने की आशंका जताई है। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव करहेड़ा निवासी अमित कुमार उर्फ कोकी (35) बीते गुरुवार की सुबह बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। शुक्रवार की शाम, अमित ने अपने भांजे शुभम के मोबाइल पर एक भावुक वॉइस मैसेज भेजा, जिसमें उसने बताया कि उसने अपने कपड़े निरगाजनी स्थित गंग नहर झाल पर रख दिए हैं और उन्हें वहां से ले लिया जाए। इसके बाद से ही अमित का मोबाइल फोन बंद आ रहा है।

मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य विभाग की जागरूकता रैली, नर्सों और आशा संगिनी बहनें हुई शामिल  ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य विभाग की जागरूकता रैली, नर्सों और आशा संगिनी बहनें हुई शामिल

नहर किनारे मिलीं निजी वस्तुएं
परिजनों ने जब उक्त स्थान पर जाकर देखा, तो वहां अमित का कंबल, कमरे की चाबी और अन्य कपड़े सुरक्षित रखे मिले, जिससे अनहोनी की आशंका और प्रबल हो गई। रविवार को लापता युवक के चाचा संजय कुमार ने भोपा थाने में पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई।

मुजफ्फरनगर: आयुष्मान देव सिंह ने UCEED-2026 में लहराया परचम, हासिल की 16वीं ऑल इंडिया रैंक ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: आयुष्मान देव सिंह ने UCEED-2026 में लहराया परचम, हासिल की 16वीं ऑल इंडिया रैंक

परिजनों ने पुलिस से मांगी मदद
थाने पहुंचे ग्राम प्रधान अमित राठी, संजय कुमार, कंवरपाल सिंह, मीनू राठी, मयंक और नन्दपाल समेत अन्य ग्रामीणों ने पुलिस से अमित की तलाश हेतु नहर में अभियान चलाने की गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है कि अमित के अचानक गायब होने से उसकी पत्नी आशा देवी और 14 वर्षीय पुत्र प्रीत का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गुमशुदगी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा संभावित स्थानों पर और नहर के किनारे तलाश की जा रही है।

मुजफ्फरनगर के दो युवाओं ने सीए फाइनल में लहराया परचम, शहर का मान बढ़ाया, मिलीं बधाइयां ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के दो युवाओं ने सीए फाइनल में लहराया परचम, शहर का मान बढ़ाया, मिलीं बधाइयां

Views: 28

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नरेंद्र बालियान | मोरना-भोपा-ककरौली प्रतिनिधि Picture

पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर किरेन रिजिजू का कड़ा रुख, बोले-पछताएगी कांग्रेस

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का दूसरा भाग सोमवार से शुरू होने जा रहा है, जिसे लेकर केंद्रीय मंत्री...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर किरेन रिजिजू का कड़ा रुख, बोले-पछताएगी कांग्रेस

देहरादूनः मोतीचूर फ्लाईओवर के पास बस समेत कई वाहन आग की चपेट में, 2 की मौत, 9 घायल

देहरादून। उत्तराखंड के जनपद देहरादून के थाना रायवाला क्षेत्र अंतर्गत मोतीचूर फ्लाईओवर पर रविवार रात हुए हादसे में दो लोगों...
देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
देहरादूनः मोतीचूर फ्लाईओवर के पास बस समेत कई वाहन आग की चपेट में, 2 की मौत, 9 घायल

राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल उल्लंघन मामले में बंगाल सरकार ने गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मांगी गई स्पष्टीकरण रिपोर्ट का जवाब भेज दिया है। यह स्पष्टीकरण...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल उल्लंघन मामले में बंगाल सरकार ने गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट

देवरिया में बारातियों की खतरनाक स्टंटबाजी! गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर आतिशबाजी, वीडियो वायरल

देवरिया। उत्तर प्रदेश के Deoria में एक बारात के दौरान खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। घटना कसया रोड...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
देवरिया में बारातियों की खतरनाक स्टंटबाजी! गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर आतिशबाजी, वीडियो वायरल

कानपुर में हंगामा! नॉनवेज खाने की फोटो वायरल होते ही महंत की पिटाई

   कानपुर। उत्तर प्रदेश के Kanpur से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मंदिर के महंत की...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में हंगामा! नॉनवेज खाने की फोटो वायरल होते ही महंत की पिटाई

उत्तर प्रदेश

मेरठ: मुर्गा व्यापारी के घर लाखों की चोरी, पड़ोसी युवक पर वारदात का शक

मेरठ। मेरठ के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक मुर्गा व्यापारी के घर लाखों की चोरी की घटना से हड़कंप मच...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: मुर्गा व्यापारी के घर लाखों की चोरी, पड़ोसी युवक पर वारदात का शक

बंद बुढ़वल चीनी मिल को दोबारा चलाने की उठी मांग, किसानों ने सरकार को घेरा

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जनपद की बंद पड़ी बुढ़वल चीनी मिल की सुरक्षा व तैनात कर्मचारियों पर हर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बंद बुढ़वल चीनी मिल को दोबारा चलाने की उठी मांग, किसानों ने सरकार को घेरा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव