मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने भेजा जेल

गला दबाने व लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बुढ़ाना। स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र में घटित जानलेवा हमले के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए सभी आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गत 24 फरवरी को थाना क्षेत्र के गांव वैली निवासी उदयवीर ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि गांव के ही कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी राजीव पंवार पुत्र इकबाल को वांछित चल रहे होने के कारण गिरफ्तार कर लिया।

मुजफ्फरनगर के बेहड़ा थ्रू में आसमान में दिखी ड्रोन जैसी संदिग्ध वस्तु, ग्रामीणों में फैली दहशत ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के बेहड़ा थ्रू में आसमान में दिखी ड्रोन जैसी संदिग्ध वस्तु, ग्रामीणों में फैली दहशत

लाठी-डंडों से हमले का आरोप 
वहीं, दूसरे मामले में दो दिन पूर्व मंदवाड़ा रोड पर वाजिद नामक युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया था। इस हमले में वाजिद गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा था। घायल के भाई राशिद की तहरीर पर पुलिस ने सुहैल, समीर और मुकर्रम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नामजद आरोपियों में से सुहैल और समीर को गिरफ्तार कर लिया है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सीनियर गायनकोलॉजिस्ट डाक्टर तारिणी तनेजा ने दिया महिलाओं को सशक्त बनने का संदेश ये भी पढ़ें  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सीनियर गायनकोलॉजिस्ट डाक्टर तारिणी तनेजा ने दिया महिलाओं को सशक्त बनने का संदेश

पुलिस की चेतावनी
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ पूरी कर ली गई है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अपराध और कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अब फरार चल रहे तीसरे आरोपी मुकर्रम की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

मुजफ्फरनगर: जानसठ समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, DM और SSP ने सुनीं जनता की समस्याएं ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: जानसठ समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, DM और SSP ने सुनीं जनता की समस्याएं

Views: 46

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अरविन्द कुमार पीटीआई  | बुढ़ाना प्रतिनिधि Picture

मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द कुमार 'पीटीआई' वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के एक मजबूत स्तंभ के रूप में सक्रिय हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से आप बुढ़ाना की ज़मीनी समस्याओं, स्थानीय राजनीति और सामाजिक घटनाक्रमों को पूरी निष्पक्षता के साथ जनता और प्रशासन के सामने रख रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर गहरी पकड़ और वर्षों का अटूट अनुभव आपको बुढ़ाना की पत्रकारिता का सबसे विश्वसनीय चेहरा बनाता है। क्षेत्र की खबरों, समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9412842664 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

देवरिया में बारातियों की खतरनाक स्टंटबाजी! गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर आतिशबाजी, वीडियो वायरल

देवरिया। उत्तर प्रदेश के Deoria में एक बारात के दौरान खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। घटना कसया रोड...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
देवरिया में बारातियों की खतरनाक स्टंटबाजी! गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर आतिशबाजी, वीडियो वायरल

कानपुर में हंगामा! नॉनवेज खाने की फोटो वायरल होते ही महंत की पिटाई

   कानपुर। उत्तर प्रदेश के Kanpur से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मंदिर के महंत की...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में हंगामा! नॉनवेज खाने की फोटो वायरल होते ही महंत की पिटाई

मुजफ्फरनगरः तितावी पुलिस पर फायरिंग करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

मुजफ्फरनगर। थाना तितावी पुलिस ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले एक वांछित अभियुक्त...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगरः तितावी पुलिस पर फायरिंग करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

पार्षद के भाई का 'हर्ष फायरिंग' वीडियो वायरल: हाथ में कट्टा लेकर दागी गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

पटना। बिहार में हर्ष फायरिंग की घटनाओं पर पुलिस की सख्त पाबंदी और लगातार हो रही कानूनी कार्रवाइयों के बावजूद...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
पार्षद के भाई का 'हर्ष फायरिंग' वीडियो वायरल: हाथ में कट्टा लेकर दागी गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, कच्चे तेल कीमतों में उबाल, 119 डॉलर तक पहुंचा ब्रेंट क्रूड

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में सैन्य तनाव का असर अब कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) के भाव में आए उछाल के...
Breaking News  राष्ट्रीय  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, कच्चे तेल कीमतों में उबाल, 119 डॉलर तक पहुंचा ब्रेंट क्रूड

उत्तर प्रदेश

देवरिया में बारातियों की खतरनाक स्टंटबाजी! गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर आतिशबाजी, वीडियो वायरल

देवरिया। उत्तर प्रदेश के Deoria में एक बारात के दौरान खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। घटना कसया रोड...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
देवरिया में बारातियों की खतरनाक स्टंटबाजी! गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर आतिशबाजी, वीडियो वायरल

कानपुर में हंगामा! नॉनवेज खाने की फोटो वायरल होते ही महंत की पिटाई

   कानपुर। उत्तर प्रदेश के Kanpur से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मंदिर के महंत की...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में हंगामा! नॉनवेज खाने की फोटो वायरल होते ही महंत की पिटाई

मेरठ: मुर्गा व्यापारी के घर लाखों की चोरी, पड़ोसी युवक पर वारदात का शक

मेरठ। मेरठ के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक मुर्गा व्यापारी के घर लाखों की चोरी की घटना से हड़कंप मच...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: मुर्गा व्यापारी के घर लाखों की चोरी, पड़ोसी युवक पर वारदात का शक

बंद बुढ़वल चीनी मिल को दोबारा चलाने की उठी मांग, किसानों ने सरकार को घेरा

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जनपद की बंद पड़ी बुढ़वल चीनी मिल की सुरक्षा व तैनात कर्मचारियों पर हर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बंद बुढ़वल चीनी मिल को दोबारा चलाने की उठी मांग, किसानों ने सरकार को घेरा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव