मुजफ्फरनगर के खतौली में विभिन्न मुकदमों में वांछित चार वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने अदालत में किया पेश
लंबे समय से फरार चल रहे थे अभियुक्त, अभियंक्तों को भेजा गया जेल
खतौली। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए सभी अभियुक्तों को पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर विभिन्न मुकदमों में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस द्वारा रक्षित उर्फ देव पुत्र कृष्णपाल (निवासी जमना विहार, खतौली), वसीम पुत्र जफरयाब (निवासी गांव नंगला रुद्र), शाहआलम पुत्र जफरयाब (निवासी गांव नंगला रुद्र) तथा कासम पुत्र बशीर (निवासी बिद्दीबाड़ा) को हिरासत में लिए गए। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: एसपी सिटी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देशलगातार जारी रहेगा अभियान
पुलिस ने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में दर्ज विभिन्न धाराओं के मुकदमों में फरार चल रहे वारंटियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार सघन अभियान चला रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अपराधी किसी भी स्थिति में कानून की गिरफ्त से नहीं बच पाएंगे। पकड़े गए सभी चारों वारंटियों को पुलिस अभिरक्षा में कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां