राशिद मलिक तीसरी बार बने सपा यूथ ब्रिगेड मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी नई संगठनात्मक सूची में मुजफ्फरनगर के राशिद मलिक को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने उनके कामकाज और संगठन में सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें लगातार तीसरी बार मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा द्वारा जारी पत्र के माध्यम से की गई है। पत्रांक MSYB/026/09 दिनांक 09 मार्च 2026 के अनुसार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति के बाद राशिद मलिक को यह जिम्मेदारी दी गई है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर पलटा गन्ने से लदा ट्रैक्टर, नीचे दबने से किसान की दर्दनाक मौतमुजफ्फरनगर में राशिद मलिक को लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए जाने की खबर सामने आते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि राशिद मलिक लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहकर युवाओं को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने का काम कर रहे हैं और जिले में पार्टी को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि किसी नेता को लगातार तीसरी बार इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना यह दर्शाता है कि पार्टी नेतृत्व को उनके काम और संगठन क्षमता पर पूरा भरोसा है। मुजफ्फरनगर में संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने में राशिद मलिक की सक्रियता को देखते हुए ही पार्टी ने उन्हें फिर से यह जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति की जानकारी मिलते ही जिले में उनके समर्थकों ने उन्हें बधाई दी और खुशी जाहिर की। कई कार्यकर्ताओं ने इसे मुजफ्फरनगर में समाजवादी संगठन की मजबूती का संकेत बताया है।
इस अवसर पर राशिद मलिक ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो भरोसा उन पर जताया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य मुजफ्फरनगर में युवाओं को अधिक से अधिक समाजवादी विचारधारा से जोड़ना और जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाना रहेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड मुजफ्फरनगर में और अधिक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करेगी और समाजवादी पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करेगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां