मुजफ्फरनगर के बिजोपुरा मे प्रधानी चुनाव की रंजिश में खूनी संघर्ष, प्रधान के बेटे ने साथियों संग किया जानलेवा हमला

तलवारों और गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया गांव, भागते समय खेत में पलटी कार, नौ नामजद पर मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिजोपुरा गांव में आगामी प्रधानी चुनाव की रंजिश के चलते एक खूनी संघर्ष सामने आया है। प्रधान दयावती के पुत्र और उसके साथियों ने वोट न देने के विवाद में एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जबकि हमलावर अपनी लक्जरी कार छोड़कर मौके से फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना तीन मार्च की शाम सात बजे की है। अशोक अपने बेटे प्रिंशुल उर्फ भानू और चचेरे भाई अनुज के साथ खेत से लौट रहा था। गांव के बाहर मंदिर के पास पहले से घात लगाए बैठे विनय और उसके साथियों ने तीन कारों में सवार होकर उनका रास्ता रोक लिया। हमलावरों ने तलवार, लाठी-डंडों और हथियारों से लैस होकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। विनय ने प्रिंशुल पर तलवार से कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। जब परिजनों ने बचाव की कोशिश की, तो विनय के बेटे प्रांजुल उर्फ प्रज्जवल ने उन पर सीधी फायरिंग कर दी।

आलू के गिरते दाम और गन्ने के संकट पर भाकियू प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने की केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात ये भी पढ़ें  आलू के गिरते दाम और गन्ने के संकट पर भाकियू प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने की केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात

मतदान के दबाव ने लिया खूनी रूप
पीड़ित अशोक कुमार (पुत्र सलेक चंद) ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव की प्रधान दयावती का बेटा विनय कुमार आपराधिक छवि का व्यक्ति है। उस पर हत्या, शराब तस्करी और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं और वह जिला बदर की कार्रवाई भी झेल चुका है। आरोप है कि विनय लगातार अशोक के परिवार पर अपनी मां के पक्ष में मतदान करने का दबाव बना रहा था। इस दबाव को स्वीकार न करने पर रंजिश बढ़ती गई। ग्रामीणों के शोर मचाने और भीड़ को आता देख हमलावर हड़बड़ा गए और फायरिंग करते हुए भागने लगे। इस दौरान उनकी एक मर्सिडीज कार अनियंत्रित होकर पास ही के खेत में पलट गई। हालांकि, आरोपी घायल साथियों को छोड़कर अन्य गाड़ियों में बैठकर फरार हो गए। घायल प्रिंशुल को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

मुजफ्फरनगर: किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह समेत परिजनों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा, पुलिस ने बेटे और भाई को किया गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह समेत परिजनों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा, पुलिस ने बेटे और भाई को किया गिरफ्तार

तीन कारों में सवार होकर आए थे हमलावर
घटना तीन मार्च की शाम सात बजे की है। अशोक अपने बेटे प्रिंशुल उर्फ भानू और चचेरे भाई अनुज के साथ खेत से लौट रहा था। गांव के बाहर मंदिर के पास पहले से घात लगाए बैठे विनय और उसके साथियों ने तीन कारों में सवार होकर उनका रास्ता रोक लिया। हमलावरों ने तलवार, लाठी-डंडों और हथियारों से लैस होकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। विनय ने प्रिंशुल पर तलवार से कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। जब परिजनों ने बचाव की कोशिश की, तो विनय के बेटे प्रांजुल उर्फ प्रज्जवल ने उन पर सीधी फायरिंग कर दी।

मुजफ्फरनगर के भोकरहेड़ी में चोरों का आतंक: चार ट्यूबवेलों से किया कीमती केबल और स्टार्टर पार ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के भोकरहेड़ी में चोरों का आतंक: चार ट्यूबवेलों से किया कीमती केबल और स्टार्टर पार

पुलिस ने आरोपियों की शुरु की तलाश
छपार थाना पुलिस ने अशोक की तहरीर पर विनय कुमार, प्रांजुल, वीरेंद्र, हरेंद्र, सुनील, प्रिंस, अमित, आदेश और अमरेश समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई टीमें दबिश दे रही हैं और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Views: 110

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, फैंस बोले- 'बेबी के आने की खुशी साफ झलक रही है'

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपने पहले बच्चे का स्वागत करने से पहले मैटरनिटी...
Breaking News  मनोरंजन 
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, फैंस बोले- 'बेबी के आने की खुशी साफ झलक रही है'

प्रयागराज कोर्ट में अर्जी: अविमुक्तेश्वरानंद को विदेश भागने से रोका जाए—आशुतोष ब्रह्मचारी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रयागराज पोक्सो कोर्ट में अर्जी दाखिल कर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज कोर्ट में अर्जी: अविमुक्तेश्वरानंद को विदेश भागने से रोका जाए—आशुतोष ब्रह्मचारी

ISRO और AIIMS के बीच समझौता: अंतरिक्ष यात्रा का मानव शरीर पर असर जानने के लिए होगी रिसर्च

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र के बीच...
Breaking News  राष्ट्रीय 
ISRO और AIIMS के बीच समझौता: अंतरिक्ष यात्रा का मानव शरीर पर असर जानने के लिए होगी रिसर्च

उत्तर प्रदेश

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

प्रयागराज कोर्ट में अर्जी: अविमुक्तेश्वरानंद को विदेश भागने से रोका जाए—आशुतोष ब्रह्मचारी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रयागराज पोक्सो कोर्ट में अर्जी दाखिल कर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज कोर्ट में अर्जी: अविमुक्तेश्वरानंद को विदेश भागने से रोका जाए—आशुतोष ब्रह्मचारी

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गाय काे राष्ट्रमाता घाेषित करने की मांग दाेहराई

उन्नाव। गाय को 'गौ माता' और 'भारत की राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग काे लेकर "गौरक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा" पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गाय काे राष्ट्रमाता घाेषित करने की मांग दाेहराई

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना