शामली में अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा संपन्न, 156 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
सत्यनारायण इंटर कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से हुआ आयोजन, अधिकारियों ने ली व्यवस्थाओं की समीक्षा
शामली। जनपद के श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में रविवार को सत्र 2026-27 के लिए अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। कड़े सुरक्षा प्रबंधों और शांतिपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हुई इस परीक्षा में कक्षा 6 और कक्षा 9 के प्रवेश हेतु सैकड़ों मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
परीक्षा के आयोजन के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, इस परीक्षा के लिए कुल 165 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 156 छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहे। नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड की सघन जांच की गई और उन्हें मोबाइल, कैलकुलेटर या अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ न लाने के सख्त निर्देश दिए गए थे।
अधिकारियों ने लिया निरीक्षण
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए शिक्षा एवं श्रम विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्र का निरीक्षण किया। बीएसए लता राठौर और सहायक श्रम आयुक्त (सहारनपुर) अरविंद कुमार मद्धेशिया ने परीक्षा कक्षों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं केंद्र व्यवस्थापक अनिल कुमार शर्मा के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की।
ये भी पढ़ें शामली में चोरी के बरामद माल में पुलिस पर हेराफेरी करने का आरोप, पीड़ित की एसपी से न्याय की गुहारसुविधाओं का ध्यान
परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केंद्र पर पेयजल, स्वच्छ शौचालय और बैठने की उचित व्यवस्था की गई थी। अधिकारियों ने परीक्षा के सफल और व्यवस्थित संचालन पर संतोष व्यक्त किया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां