सहारनपुर पहुंचे यूजीसी विरोधी अनिल मिश्रा, भीम आर्मी के चैलेंज पर बोले—‘हजारों बार आऊंगा’
सहारनपुर। यूजीसी एक्ट के विरोध में चल रहे आंदोलन के बीच सोमवार को अनिल मिश्रा सहारनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने भीम आर्मी की ओर से दी गई विरोध की चेतावनी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे किसी भी चुनौती से डरने वाले नहीं हैं और जरूरत पड़ी तो हजारों बार सहारनपुर आएंगे।
अनिल मिश्रा ने कहा कि भीम आर्मी ने उनके कार्यक्रम का विरोध करने की चेतावनी दी थी, लेकिन इसके बावजूद वे जानबूझकर सहारनपुर आए हैं। उन्होंने कहा, “अगर इस तरह के चैलेंज मिलेंगे तो मैं एक बार नहीं, हजार बार यहां आऊंगा। इसके लिए चाहे मुझे किसी भी स्थिति से गुजरना पड़े।”
ये भी पढ़ें संभल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत, ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ हुआ अभिनंदनउन्होंने केंद्र सरकार पर असंवैधानिक कानून बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे कानून देश को पतन की ओर ले जा रहे हैं। मिश्रा का कहना था कि सरकार सनातन और सवर्ण समाज को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने दावा किया कि नॉर्थ इंडिया के हर जिले और तहसील में यूजीसी एक्ट के खिलाफ आंदोलन चल रहे हैं, लेकिन उन्हें जानबूझकर रोका जा रहा है। मिश्रा ने कहा कि उनके कार्यक्रमों को अनुमति और सुरक्षा नहीं दी जा रही, जबकि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना चाहते हैं।
अनिल मिश्रा ने कहा कि यूजीसी एक्ट किसी के हित में नहीं है, बल्कि यह प्रतिभाओं का दमन करने के लिए लाया गया है। उन्होंने मांग की कि इस कानून को तुरंत वापस लिया जाए।
इसके साथ ही उन्होंने आरक्षण व्यवस्था को समाप्त करने और एससी-एसटी एक्ट को भी खत्म करने की मांग उठाई। मिश्रा ने कहा कि सनातन धर्म को पुनः मजबूत करने की जरूरत है और इसके लिए समाज को एकजुट होकर आगे आना होगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां