शामली: गुमशुदा मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे, पुलिस ने बरामद किए 36 लाख रुपये के 142 फोन

शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में पुलिस ने तकनीक का बेहतर उपयोग करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। सर्विलांस सेल और सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के करीब एक सौ बयालीस गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग छत्तीस लाख रुपये बताई जा रही है। रविवार को पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने इन सभी मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द कर दिया।

सीईआईआर पोर्टल बना मददगार

शामली में चोरी के बरामद माल में पुलिस पर हेराफेरी करने का आरोप, पीड़ित की एसपी से न्याय की गुहार ये भी पढ़ें  शामली में चोरी के बरामद माल में पुलिस पर हेराफेरी करने का आरोप, पीड़ित की एसपी से न्याय की गुहार

पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने बताया कि गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए जिले की सर्विलांस टीम और थानों पर नियुक्त कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिए गए थे। तकनीक की मदद से चलाए गए इस अभियान के तहत पुलिस ने एक-एक कर 142 फोन रिकवर किए। जैसे ही मोबाइल स्वामियों को उनके खोए हुए फोन वापस मिले, उनके चेहरे खुशी से चमक उठे और उन्होंने शामली पुलिस की कार्यप्रणाली की जमकर सराहना की।

शामली में बी-पैक्स चुनाव: अमित कुमार सभापति व संजीव कुमार उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित ये भी पढ़ें  शामली में बी-पैक्स चुनाव: अमित कुमार सभापति व संजीव कुमार उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित

नागरिकों के लिए जरूरी सलाह

शामली में ग्राम चौपाल: विकास कार्यों में लापरवाही पर डीएम ने काटा अधकारियों का  वेतन  ये भी पढ़ें  शामली में ग्राम चौपाल: विकास कार्यों में लापरवाही पर डीएम ने काटा अधकारियों का  वेतन 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों को जागरूक करते हुए बताया कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम हो जाता है, तो उसे तत्काल स्थानीय थाने या सीईआईआर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इसके लिए मोबाइल की रसीद और पहचान पत्र के साथ पोर्टल पर जानकारी अपलोड करना आवश्यक है। पंजीकरण के बाद शिकायतकर्ता को एक रिक्वेस्ट नंबर प्राप्त होता है। भविष्य में जब भी उस फोन का उपयोग किया जाएगा, तो मैसेज के माध्यम से नोटिफिकेशन प्राप्त होगा, जिससे फोन को ट्रैक और रिकवर करना आसान हो जाता है।

गौरतलब है कि शामली पुलिस इससे पूर्व भी इसी प्रक्रिया के तहत भारी मात्रा में गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर जनता को सौंप चुकी है। पुलिस की इस सक्रियता से न केवल अपराध पर नियंत्रण पाने में मदद मिल रही है, बल्कि आम जनमानस का पुलिस के प्रति विश्वास भी सुदृढ़ हो रहा है।

 

Views: 96

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

रस धातु का असंतुलन बिगाड़ सकता है सेहत, जानें लक्षण से लेकर उपचार

नई दिल्ली। हमारा शरीर कई धातुओं से मिलकर बना है। आयुर्वेद के अनुसार, शरीर सात धातुओं से मिलकर बना है,...
हेल्थ 
रस धातु का असंतुलन बिगाड़ सकता है सेहत, जानें लक्षण से लेकर उपचार

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आबकारी नीति मामले में निचली अदालत की टिप्पणियों पर रोक लगायी, अरविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस

नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के संबंध में केंद्रीय जांच एजेंसियों को बड़ी राहत...
Breaking News  राष्ट्रीय  दिल्ली NCR  दिल्ली 
   दिल्ली उच्च न्यायालय ने आबकारी नीति मामले में निचली अदालत की टिप्पणियों पर रोक लगायी, अरविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस

पीरियड्स के दौरान क्यों जरूरी है संतुलित आहार और आराम

  नई दिल्ली। पीरियड्स या मासिक धर्म कोई बीमारी नहीं, बल्कि महिलाओं की एक प्राकृतिक और सामान्य प्रक्रिया है। सही नेशनल...
लाइफस्टाइल 
पीरियड्स के दौरान क्यों जरूरी है संतुलित आहार और आराम

पाकिस्तान: क्वेटा में काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट के एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

क्वेटा। पाकिस्तान के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (सीटीडी) में कार्यरत एक वरिष्ठ अफसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्थानीय...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पाकिस्तान: क्वेटा में काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट के एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

शामली में नारी सशक्तिकरण को पलीता महिला युवती की धुनाई, वीडियो वायरल

  शामली:  उत्तरप्रदेश के जनपद शामली मे  एक युवती और उसकी मां के साथ  छेड़छाड़ व मारपीट की घटना की   आपको...
शामली में नारी सशक्तिकरण को पलीता महिला युवती की धुनाई, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश

मेरठ में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने की एसएसपी से मुलाकात

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने की हालिया कार्रवाई के बाद मुस्लिम समुदाय में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने की एसएसपी से मुलाकात

देवरिया में बारातियों की खतरनाक स्टंटबाजी! गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर आतिशबाजी, वीडियो वायरल

देवरिया। उत्तर प्रदेश के Deoria में एक बारात के दौरान खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। घटना कसया रोड...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
देवरिया में बारातियों की खतरनाक स्टंटबाजी! गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर आतिशबाजी, वीडियो वायरल

कानपुर में हंगामा! नॉनवेज खाने की फोटो वायरल होते ही महंत की पिटाई

   कानपुर। उत्तर प्रदेश के Kanpur से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मंदिर के महंत की...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में हंगामा! नॉनवेज खाने की फोटो वायरल होते ही महंत की पिटाई

मेरठ: मुर्गा व्यापारी के घर लाखों की चोरी, पड़ोसी युवक पर वारदात का शक

मेरठ। मेरठ के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक मुर्गा व्यापारी के घर लाखों की चोरी की घटना से हड़कंप मच...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: मुर्गा व्यापारी के घर लाखों की चोरी, पड़ोसी युवक पर वारदात का शक

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव