शामली: सात माह से वेतन को तरस रहे स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मचारी, डीएम से लगाई गुहार
शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के सब्र का बांध अब टूट गया है। पिछले सात महीनों से वेतन न मिलने से नाराज आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान को ज्ञापन सौंपकर अपना बकाया मानदेय दिलाए जाने की पुरजोर मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि होली जैसा बड़ा त्योहार नजदीक है, लेकिन उनके घर में चूल्हा जलना भी दूभर हो गया है।
अवनी परिधि कंपनी पर अनदेखी का आरोप
जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें अगस्त माह में 'अवनी परिधि प्राइवेट लिमिटेड' नामक कंपनी के माध्यम से राजकीय अस्पतालों में विभिन्न सेवाओं के लिए तैनात किया गया था। तभी से सभी कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। आरोप है कि सात महीने बीत जाने के बावजूद कंपनी या विभाग की ओर से उन्हें वेतन के नाम पर एक रुपया भी नहीं दिया गया है।
मुख्यमंत्री के आदेशों की उड़ रही धज्जियां
ये भी पढ़ें शामली में चोरी के बरामद माल में पुलिस पर हेराफेरी करने का आरोप, पीड़ित की एसपी से न्याय की गुहारकर्मचारियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि होली के पावन पर्व से पहले सभी संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का बकाया वेतन हर हाल में दे दिया जाए। इसके बावजूद शामली स्वास्थ्य विभाग में इन आदेशों का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। कर्मचारियों का दावा है कि उन्होंने इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को भी लिखित रूप से अवगत कराया था, लेकिन वहां से भी केवल आश्वासन ही मिला, समाधान नहीं।
आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार
लगातार सात माह से मानदेय न मिलने के कारण इन आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें अपने दैनिक खर्चों, बच्चों की फीस और राशन तक के लिए दूसरों के आगे हाथ फैलाने पड़ रहे हैं। कलेक्ट्रेट पहुंचे पीड़ित कर्मियों ने जिलाधिकारी से मानवीय आधार पर हस्तक्षेप करने की अपील की है ताकि उनका रुका हुआ सात माह का वेतन जल्द से जल्द मिल सके।
जिलाधिकारी ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब देखना यह होगा कि क्या इन कर्मचारियों की होली खुशियों वाली होगी या अंधेरे में बीतेगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां