मुजफ्फरनगर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बेटियों और महिलाओं का सम्मान, योजनाओं के लाभार्थियों को सौंपी सौगात

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सौंपे नियुक्ति व स्वीकृति पत्र, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की 03 लाभार्थियों को स्वीकृति

मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति के सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण उपस्थित जनसमूह को दिखाया गया, जिसे सुनकर महिलाओं और बालिकाओं में उत्साह का संचार हुआ।

जनपद  मुख्यालय स्थ्ति विकास भवन सभागार में नारी शक्ति के सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित आयोजित एक विशेष कार्यक्रम  दौरान बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की तीन लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इसी क्रम में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत एक मेधावी लाभार्थी को डिजिटल सशक्तिकरण हेतु लैपटॉप वितरित किया गया। साथ ही, विभाग में नवनियुक्त मुख्यसेविका को उनका नियुक्ति पत्र सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

मुजफ्फरनगर में युवती का अपहरण, मेरठ का युवक नामजद; गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में युवती का अपहरण, मेरठ का युवक नामजद; गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कैलेंडर का विमोचन
महिला सुरक्षा और जागरूकता की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अतिथियों द्वारा 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना के अंतर्गत जनपद के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया। इस कैलेंडर में विभिन्न हेल्पलाइन और टोल-फ्री नंबर अंकित किए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर बेटियां और महिलाएं तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें।

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग: रोमांचक मुकाबले में क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की जीत, सिल्वरटन पैंथर्स को 1 विकेट से हराया ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग: रोमांचक मुकाबले में क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की जीत, सिल्वरटन पैंथर्स को 1 विकेट से हराया

प्रशासनिक अधिकारियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम का सफल संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर देशभूषण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। साथ ही जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शक्तिशरण श्रीवास्तव और बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष रीना पंवार ने भी उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।

आलू के गिरते दाम और गन्ने के संकट पर भाकियू प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने की केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात ये भी पढ़ें  आलू के गिरते दाम और गन्ने के संकट पर भाकियू प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने की केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात

 

Views: 27

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

गुरुग्राम के सिविल हॉस्पिटल में लड़की पर एसिड अटैक, आरोपी महिला फरार, इलाके में दहशत

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां सिविल हॉस्पिटल में एक लड़की...
Breaking News  दिल्ली NCR  गुरुग्राम 
गुरुग्राम के सिविल हॉस्पिटल में लड़की पर एसिड अटैक, आरोपी महिला फरार, इलाके में दहशत

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार गिरावट

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट की वजह से दुनिया भर के शेयर बाजार में मचे कोहराम का असर आज घरेलू...
बिज़नेस  शेयर बाजार  
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार गिरावट

विवादों के बाद भी यूट्यूब पर 'टटीरी' की धूम, एआई की मदद से बनाए जा रहे गाने के रीमिक्स

मुंबई। पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर रैपर बादशाह लगातार विवादों में बने हुए हैं, क्योंकि उनके हालिया रिलीज गाने 'टटीरी' को...
Breaking News  मनोरंजन 
विवादों के बाद भी यूट्यूब पर 'टटीरी' की धूम, एआई की मदद से बनाए जा रहे गाने के रीमिक्स

स्पेस में जाने वाले पहले एस्ट्रोनॉट यूरी गागरिन, जब कैप्सूल छोड़ स्पेसक्राफ्ट से लगाई थी 'छलांग'

नई दिल्ली। 12 अप्रैल 1961 का वह ऐतिहासिक दिन जब सोवियत संघ के कॉस्मोनॉट यूरी गागरिन स्पेस में जाने वाले...
Breaking News  राष्ट्रीय 
स्पेस में जाने वाले पहले एस्ट्रोनॉट यूरी गागरिन, जब कैप्सूल छोड़ स्पेसक्राफ्ट से लगाई थी 'छलांग'

बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने कसा तंज, सरकार ने विदेश नीति गिरवी रख दी

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को संसद के बजट सत्र और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने कसा तंज, सरकार ने विदेश नीति गिरवी रख दी

उत्तर प्रदेश

बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने कसा तंज, सरकार ने विदेश नीति गिरवी रख दी

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को संसद के बजट सत्र और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने कसा तंज, सरकार ने विदेश नीति गिरवी रख दी

मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा होली मिलन एवं स्मृति सम्मान समारोह किया गया आयोजित

मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर इकाई द्वारा 15वां होली मिलन समारोह और 11वां लीला जेटली स्मृति सम्मान समारोह...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा होली मिलन एवं स्मृति सम्मान समारोह किया गया आयोजित

सीएम योगी का चुटीला अंदाज: 'मंत्री जी का गाना सुन लता जी ले लेतीं संन्यास'; पिंक रोजगार मेले में बंटी सौगातें

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित 'पिंक रोजगार महाकुंभ' में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक अलग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सीएम योगी का चुटीला अंदाज: 'मंत्री जी का गाना सुन लता जी ले लेतीं संन्यास'; पिंक रोजगार मेले में बंटी सौगातें

बिजनौर: नारी शक्ति के सम्मान से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव - जिलाधिकारी जसजीत कौर

बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर आज विकास भवन परिसर में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: नारी शक्ति के सम्मान से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव - जिलाधिकारी जसजीत कौर

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव