मुज़फ्फरनगर में मुठभेड़ के बाद पुलिस पर फायरिंग करने वाला रंगबाज गिरफ्तार; तितावी पुलिस की बड़ी कामयाबी

दो लाख की रंगदारी मांगने के मामले में चल रहा था वांछित; कब्जे से तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद

On

मुजफ्फरनगर। जनपद की तितावी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसने घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पकड़ा गया आरोपी रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद की है।

रंगदारी मांगने के बाद दी थी जान से मारने की धमकी जानकारी के अनुसार, ग्राम जसोई निवासी बिलाल ने 8 मार्च को थाना तितावी में शिकायत दर्ज कराई थी कि अमीर हमजा और उसके भाई ओसाम ने उसके भाई से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। आरोपियों ने धमकी दी थी कि यदि रकम नहीं दी गई तो जान से मार दिया जाएगा। इस सनसनीखेज शिकायत के बाद से ही पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

कुवैत में ईरान ने की ड्रोन की बौछार, एयरपोर्ट का फ्यूल डिपो आग की लपटों में घिरा ये भी पढ़ें  कुवैत में ईरान ने की ड्रोन की बौछार, एयरपोर्ट का फ्यूल डिपो आग की लपटों में घिरा

घेराबंदी के दौरान पुलिस पर झोंका फायर इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी अमीर हमजा छतैला के जंगल में एक आम के बाग में छिपा है। जब पुलिस टीम ने वहां छापेमारी की, तो खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जांबाज पुलिस टीम ने साहस दिखाते हुए घेराबंदी की और आरोपी अमीर हमजा को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक .315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।

भारत की नारी शक्ति का साहस, धैर्य और संघर्ष देश की प्रगति में बड़ी भूमिका निभा रहा हैः रक्षामंत्री ये भी पढ़ें  भारत की नारी शक्ति का साहस, धैर्य और संघर्ष देश की प्रगति में बड़ी भूमिका निभा रहा हैः रक्षामंत्री

अपराधिक इतिहास और जेल की सलाखें पुलिस के अनुसार, अमीर हमजा पर पहले से ही रंगदारी और जानलेवा हमले जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक गौरव मलिक, अमित चौधरी, हेड कांस्टेबल अनीस खान, नवीन कुमार, राहुल और दीपक शामिल रहे।

मुजफ्फरनगर में हनी ट्रैप कांड में पूर्व प्रधान समेत कई पर मुकदमा, महिला सहित आरोपियों से पूछताछ जारी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में हनी ट्रैप कांड में पूर्व प्रधान समेत कई पर मुकदमा, महिला सहित आरोपियों से पूछताछ जारी

Views: 64

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

टीम रॉयल बुलेटिन  Picture

यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश: अब शिलापटों पर सभी जनप्रतिनिधियों के नाम लिखना अनिवार्य, विपक्ष के इलाके में विकास पर जोर

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों और प्रशासनिक अधिकारियों के...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश: अब शिलापटों पर सभी जनप्रतिनिधियों के नाम लिखना अनिवार्य, विपक्ष के इलाके में विकास पर जोर

मुज़फ्फरनगर में मुठभेड़ के बाद पुलिस पर फायरिंग करने वाला रंगबाज गिरफ्तार; तितावी पुलिस की बड़ी कामयाबी

मुजफ्फरनगर। जनपद की तितावी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसने घेराबंदी के दौरान...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में मुठभेड़ के बाद पुलिस पर फायरिंग करने वाला रंगबाज गिरफ्तार; तितावी पुलिस की बड़ी कामयाबी

मुज़फ्फरनगर में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने डकारे लाखों रुपये; भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड में गबन का मामला

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के शामली रोड स्थित भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड (इंडसइंड बैंक की सहयोगी कंपनी) में लाखों रुपये...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने डकारे लाखों रुपये; भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड में गबन का मामला

कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं; राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'सशक्त नारी-समृद्ध उत्तर प्रदेश' अभियान के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं; राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर: सिसौली के पूर्व चेयरमैन यशपाल बंजी हत्या के मामले में दोषमुक्त; कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में सुनाया फैसला

मुजफ्फरनगर। कस्बा सिसौली की पट्टी सूंडियान में 12 साल पहले हुए किसान राजेंद्र सिंह की हत्या के मामले में पूर्व...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: सिसौली के पूर्व चेयरमैन यशपाल बंजी हत्या के मामले में दोषमुक्त; कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में सुनाया फैसला

उत्तर प्रदेश

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना