मुज़फ्फरनगर में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने डकारे लाखों रुपये; भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड में गबन का मामला
3.27 लाख से अधिक की वसूली डकार कर आरोपी फरार; एसएसपी के आदेश पर कोतवाली नगर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के शामली रोड स्थित भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड (इंडसइंड बैंक की सहयोगी कंपनी) में लाखों रुपये के गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कंपनी के ही एक कर्मचारी पर वसूली की रकम हड़पने और शाखा प्रबंधक को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किस्तों की वसूली कर डकार गया लाखों की रकम शाखा प्रबंधक अंकुर त्यागी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी कंपनी महिलाओं को आसान केवाईसी प्रक्रिया पर छोटे लोन उपलब्ध कराती है। कंपनी में संगम मैनेजर (कलेक्शन मैनेजर) के पद पर तैनात निखिल निवासी घटायन दक्षिणी, मुजफ्फरनगर, लोन धारकों से साप्ताहिक किस्तों की वसूली करता था। आरोप है कि निखिल ने 18 सदस्यों से कलेक्शन और प्री-पेमेंट के नाम पर कुल 3,27,532 रुपये वसूल किए, लेकिन यह मोटी रकम कंपनी के खाते में जमा करने के बजाय डकार ली।
धोखाधड़ी का ऐसे हुआ खुलासा धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब लोन धारक महिलाओं ने भुगतान के बावजूद अपने खाते में रकम दर्ज न होने की शिकायत शाखा प्रबंधक से की। जब आरोपी निखिल से इस बारे में पूछताछ की गई, तो उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए जल्द रकम जमा करने का आश्वासन दिया, लेकिन इसके तुरंत बाद वह बिना किसी सूचना के लापता हो गया।
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली के पमनावली में 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटने से मचा तांडव, लाखों का सामान राखपैसे मांगने पर दी जान से मारने की धमकी शाखा प्रबंधक का आरोप है कि जब वे आरोपी के घर पैसे वापस लेने पहुंचे, तो निखिल ने पैसे लौटाने के बजाय उनके साथ अभद्रता की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि आरोपी कर्मचारी के खिलाफ प्रभावी धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां