ठाकुर पूरन सिंह के समर्थन में उतरी भाकियू टिकैत; 14 मार्च को नसीरपुर में होगी 'किसान सम्मान बचाओ महापंचायत'
पुलिस कार्रवाई को बताया किसान नेताओं का उत्पीड़न; धीरज लाटियान बोले- 'शासन के दबाव में हो रहा अन्याय, निष्पक्ष जांच करे प्रशासन'
मुजफ्फरनगर। नसीरपुर गांव में बच्चों के विवाद के बाद हुई पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारियों का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। भारतीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह के खिलाफ दर्ज मुकदमे और उनके परिजनों की गिरफ्तारी के विरोध में अब भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) भी खुलकर मैदान में आ गई है। इस समर्थन ने प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
भाकियू टिकैत के प्रदेश महासचिव धीरज लाटियान सोमवार को नसीरपुर स्थित पूरन सिंह के आवास पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की जानकारी ली। धीरज लाटियान ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर कड़े सवाल उठाते हुए कहा कि बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद को प्रशासन ने शासन के दबाव में जानबूझकर बड़ा मुद्दा बना दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किसान नेताओं की आवाज दबाने की साजिश रची जा रही है। लाटियान ने पूरन सिंह को भाकियू टिकैत का पूर्ण समर्थन देते हुए चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष जांच कर न्याय नहीं मिला, तो किसान संगठन बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
पुलिस कार्रवाई से किसान संगठनों में उबाल
विदित हो कि तितावी थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर में कश्यप समाज के लोगों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने ठाकुर पूरन सिंह सहित कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस अब तक नंदू उर्फ विजय प्रताप, रवि और अनिकेत को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस की इस एकतरफा कार्रवाई से किसान संगठनों में भारी नाराजगी व्याप्त है।
ये भी पढ़ें अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती14 मार्च को महापंचायत का एलान
पूरन सिंह ने पुलिसिया उत्पीड़न के विरोध में 14 मार्च को नसीरपुर में 'किसान सम्मान बचाओ महापंचायत' बुलाने का एलान किया है। महापंचायत की तैयारियों को लेकर मंगलवार को उनके आवास पर पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इससे पहले भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी किसानों और उनके नेताओं के उत्पीड़न का कड़ा विरोध करने की अपील कर चुके हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां