मुजफ्फरनगर में विकास के दावों का निकला दम, 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 1.5 लाख से अधिक लोगों ने खोला कच्चा चिट्ठा, शहरवासी है परेशान

On

मुजफ्फरनगर। जनपद में विकास का ढोल पीटने वाले जनप्रतिनिधियों और 'ट्रिपल इंजन' सरकार के दावों की हवा निकल गई है। 'रॉयल बुलेटिन' के महा-सर्वे ने वह सच सामने ला दिया है, जिसे सत्ता की चकाचौंध में दबाया जा रहा था। सैकड़ों कमेंट्स, लाखों व्यूज और चीख-चीख कर अपनी बदहाली सुनाती मुजफ्फरनगर की जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि शहर स्मार्ट नहीं, बल्कि 'नर्क' बनता जा रहा है।

'रॉयल बुलेटिन' द्वारा किए गए सर्वे और रियलिटी चेक ने मुजफ्फरनगर की राजनीति में भूचाल ला दिया है। पिछले 24 घंटों में 1,51,354 से अधिक जागरूक नागरिकों ने इन खबरों को देखा और सैकड़ों लोगों में से लगभग सभी ने तीखे कमेंट्स के जरिए प्रशासन की कार्यप्रणाली को 'जीरो' करार दिया है।

पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में ईरान के हमले जारी, अब तक 52,000 भारतीय वापस लौटे  ये भी पढ़ें  पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में ईरान के हमले जारी, अब तक 52,000 भारतीय वापस लौटे

जनता का वार: "लूट का अड्डा बनी नगर पालिका"

मुजफ्फरनगर: आयुष्मान देव सिंह ने UCEED-2026 में लहराया परचम, हासिल की 16वीं ऑल इंडिया रैंक ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: आयुष्मान देव सिंह ने UCEED-2026 में लहराया परचम, हासिल की 16वीं ऑल इंडिया रैंक

जनता का सीधा आरोप है कि नगर पालिका अब केवल नेताओं, ठेकेदारों और दलालों की तिजोरियां भरने का माध्यम रह गई है। अर्पित माहेश्वरी ने तंज कसते हुए लिखा— "पहले सड़क बनती है, फिर नाले खोदे जाते हैं, फिर सड़क बनती है, फिर खंभे लगाए जाते हैं और फिर सड़क बनती है। ऐसा विकास हम देख पा रहे हैं, बहुत सौभाग्यवान हैं हम।" अमित तिवारी ने हमला बोलते हुए कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार और इसके विकास के दावे फेल हैं, विकास तो केवल चेयरमैन पति और उनके चेलों का हुआ है। वहीं, प्रदीप तायल और शुभम गोयल जैसे कुछ लोगों ने इन कमेंट्स को नकारते हुए कहा कि शहर में पहले से हालात बेहतर हुए हैं, पर लोगों को तसल्ली नहीं होती। रघुराज सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कमीशनखोरी ने पूरा देश बर्बाद कर दिया, इस पालिका को तो बंद ही कर देना चाहिए। तुषार माहेश्वरी ने आक्रोश व्यक्त किया कि नेताओं को रोज नई गाड़ी चाहिए, इसीलिए इतनी लूट मची है। सौम्या गुप्ता ने वसुंधरा रेजिडेंसी के बाहर की दुर्दशा पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट में घुसकर फायरिंग, वेटर की मौत; गैंगस्टर प्रिंस खान ने मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी  ये भी पढ़ें  रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट में घुसकर फायरिंग, वेटर की मौत; गैंगस्टर प्रिंस खान ने मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी

आदि जैन का कहना है— "काम तो हो रहा है, प्रयास भी ठीक-ठाक है, लेकिन भ्रष्टाचार ने नगर पालिका को लूट का अड्डा बना दिया है। हर 15 दिन में नया खुलासा होता है।" उन्होंने डीएम से सवाल पूछा कि क्या तंग नागरिक अब भूख हड़ताल करें, तभी कुछ होगा? वहीं, सुनील बहल का मानना है कि दिक्कतें तो हैं, पर जनता को भी सहयोग करना चाहिए।

सड़कों पर 'सत्ता' का कब्जा, गलियों में 'गोबर' और 'गंदगी'

शांति नगर, अंबा विहार और मिमलाना रोड की जनता पिछले 15 सालों से सड़क का इंतजार कर रही है। संजय पाल और विकास वर्मा के कमेंट्स ने जनप्रतिनिधियों की संवेदनहीनता को उजागर किया है। राम कुमार और विनोद जैन जैसे नागरिकों ने बताया कि कैसे बचन सिंह कॉलोनी और प्रेमपुरी में अवैध डेयरी और गोबर ने रास्तों पर चलना दूभर कर दिया है, लेकिन प्रशासन आंखें मूंदकर सोया है। अंसारी रोड के व्यापारी राममेहर रोहिला ने बाजार में शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा न होने पर नाराजगी जताई। तरुण तायल ने दर्द साझा किया कि पालिका वाले पहले घर भरने में यकीन रखते हैं। रीमा गुप्ता और गोविन्द शर्मा इंसा ने भी बढ़ते भ्रष्टाचार पर निराशा जताई।

नेताओं का 'चॉकलेट' वाला चुनावी खेल

दिनेश सैनी ने चेतावनी दी कि नेता चुनाव में 'चॉकलेट' बांटने आएंगे और जनता को दारू-मुर्गे में खरीदने की कोशिश करेंगे, लेकिन इस बार जनता हिसाब मांग रही है। अजीत सिंह प्रजापति, मो. इरशाद राजपूत और आशु त्यागी ने प्रभारी मंत्री और चेयरमैन के रिपोर्ट कार्ड को 'जीरो' बताते हुए तीनों इंजनों को 'फिसड्डी' करार दिया। अवनीश मलिक का दर्द छलका कि कार्यकाल किसी का भी हो, आम आदमी के हिस्से सिर्फ नर्क आया है। उन्होंने लिखा— "वोटिंग मशीन में NOTA का बटन खामखां नहीं दिया है, इसका उपयोग करना चाहिए।"

सर्वे की विश्वसनीयता पर छिड़ी बहस

डॉक्टर श्रीश भारद्वाज ने सर्वे के तरीके पर सवाल उठाते हुए लिखा कि अंदाजे से सर्वे करने पर ऐसे ही रिजल्ट्स आएंगे। वहीं, वीरेन्द्र सिंह ने रॉयल बुलेटिन पर ही सवाल उठा दिया कि सांसद से सवाल क्यों नहीं पूछा जा रहा। इस पर रॉयल बुलेटिन ने स्पष्ट किया कि हम निष्पक्षता के साथ हर पहलू को जनता के सामने रख रहे हैं। देखे उनका सवाल और रॉयल बुलेटिन का जवाब-

Youtube Thumbnail  (69) (1)

रॉयल बुलेटिन की गूंज: अब जवाब देना ही होगा

इस सर्वे ने साफ कर दिया है कि मुजफ्फरनगर की जनता अब केवल 'रील' वाले विकास से खुश होने वाली नहीं है। सुषमा सिंह और अशोक त्रिपाठी ने कहा कि केवल 'रॉयल बुलेटिन' में ही वह दम है जो बिना डरे सत्ता से तीखे सवाल पूछ सकता है। अब गेंद प्रशासन के पाले में है—या तो काम होगा, या 2027 में जनता अपना 'इंजन' खुद बदलेगी। सौरभ मित्तल, शहराब, जितेंद्र सिंह हुड्डा और बलजीत सिंह लकी समेत अनेक पाठकों ने इस मुहिम के लिए आभार जताया। भूपेंद्र गोयल ने A2Z रोड पर नवनिर्मित नाले की दुर्दशा के समाधान की मांग की।

इन नागरिकों ने भी खोला मोर्चा

वसीम खान, पराग शीलान, कांति प्रसाद त्यागी, रजत चौधरी, राजेश कुमार, विपिन कुमार, ऋषिपाल सिंह, अनिल कुमार धीमान, मनोज वर्मा, उदयवीर सिंह, नाजिम अहमद, ऐजाज अंसारी, मो. शावेज सिद्दीकी, नौशाद मोहम्मद, समर अंसारी, आदित्य शीतल, वीरेन्द्र कुच्छल, दीपक कुमार शर्मा, मो. गुलजार, विपिन हिंदुत्व, आशीष चौहान, संजीव जैन, शाहबाद इलाही, शुभ गोयल, मुबारक अली, चौ. उदित त्यागी, मो. आरिफ सैफी, अकिल चौधरी, सुरेंद्र कुमार, जग शोरन सिंह, विजय कुमार, अनुज पंडित, मोहित पाल, धीर सिंह, अनिल कुमार पिपैल, शुभम बालियान, मोहित कश्यप, साजिद अंसारी, राहुल बालियान, सुनील सूद, संदीप गर्ग, ज़िद्दी बादशाह, अजय पंडित, अंकित पाल कैलाशी, शिव वर्मा, विकास वर्मा, राजीव कर्णवाल, डॉ. महबूब अली, प्रतीक त्यागी, असद खान रियल, सचिन चौहान, बबीत केडिया, संदीप दिव्यांग, रामा सैनी, पल्लवी ठाकुर, मोनी मोनिका, मो. सैफ, प्रवीण कुमार, फिरोज खान, मुकुल चौधरी, निशांत जैन, मोहित धीमान, अनुराग गर्ग, रूपा अहलावत, सन्नवर अहमद, अमित गर्ग, अवतोष शर्मा, मुदित कुमार अग्रवाल, दीपक वर्मा, जितेंद्र कुमार पाल, मोनू रावण ब्रह्मपुरिया, मो. नईम, सचिन देव, मालती अग्रवाल, अंकित कुमार, जहीर आलम, सुनील शर्मा, मो. तारिक फारूकी, आशु ठाकुर, वीरेंद्र शर्मा, मनोहर लाल, मोहन लाल, देव जी, अरशद अली, शिव ओम, रजत राठी, गौरव मित्तल, देवेंद्र पाल सिंह त्यागी, राजीव गुप्ता, शाहजाद रंगरेज, विनोद जैन, राम कुमार, शिल्पी विकास, इरफान अल्वी इंसान, इंजी. राजेंद्र साहनी, शमीम मलिक, शावेज अंसारी, मनीषा सिंघल, गुलाब चौधरी, उमर कुरैशी, अश्वनी सोनी, शिवम नामा, खान रेहान, जिया रहमान, दयाल प्रॉपर्टी वर्क सिंघल, चौधरी अंकुर राठी, डिंपल सैनी, संजना चौधरी, पुष्पलता अधिवक्ता, माला हरि गुप्ता, नीरज मेहरा, तिलक धीमान, प्रकाश सूना, शान मलिक, संजय वर्मा, संजय बंसल, कमल जैदी, मो. अतहर, सुबोध त्यागी और मांगे राम शर्मा

अधिकारियों की चुप्पी पर उठे सवाल

हजारों लोगों के इस गुस्से और आंकड़ों ने साबित कर दिया है कि मुजफ्फरनगर में विकास केवल फाइलों तक सीमित है। शांति नगर, अंबा विहार और गांधी कॉलोनी जैसी जगहों पर जलभराव और टूटी सड़कें आज भी नरकीय जीवन का एहसास करा रही हैं। जनता अब जुमलों से नहीं, धरातल पर समाधान चाहती है। आज के सर्वे भी दे अपनी राय- 

मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक का 'रिपोर्ट कार्ड': पौने 2 साल की परीक्षा में 'पास' या 'फेल'? दीजिये अपनी राय !  फेसबुक के इस पेज पर आपकी राय का रहेगा इन्तजार-https://www.facebook.com/royalbulletin

 

यह खबर आपको कैसी लगी और रॉयल बुलेटिन की ख़बरें सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए रॉयल बुलेटिन के व्हाट्स एप चैनल https://whatsapp.com/channel/0029Va5FkeECBtx7j1Kk9T3Z को फॉलो करे और जुड़े हमारे फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, एक्स अकाउंट से और हर ताज़ी खबर पढ़ने के लिए https://royalbulletin.in/ को देखते रहे। ये भी पढ़े-

मुजफ्फरनगर में 'ट्रिपल इंजन' सरकार के दावों का निकला दम; 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 63 हजार से ज़्यादा लोगों ने खोली नगरपालिका के विकास की पोल

https://royalbulletin.in/muzaffarnagar/against-muzaffarnagar-municipality/article-156225

 

Views: 39

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

टीम रॉयल बुलेटिन  Picture

यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

ठाकुर पूरन सिंह के समर्थन में उतरी भाकियू टिकैत; 14 मार्च को नसीरपुर में होगी 'किसान सम्मान बचाओ महापंचायत'

मुजफ्फरनगर। नसीरपुर गांव में बच्चों के विवाद के बाद हुई पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारियों का मामला अब तूल पकड़ने लगा...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
ठाकुर पूरन सिंह के समर्थन में उतरी भाकियू टिकैत; 14 मार्च को नसीरपुर में होगी 'किसान सम्मान बचाओ महापंचायत'

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे का 'महा-असर'; डॉ. संजीव बालियान ने संभाला मोर्चा, बोले- जो वादा किया, वो निभाऊंगा !

मुजफ्फरनगर। जनपद की समस्याओं पर 'रॉयल बुलेटिन' द्वारा छेड़ी गई मुहिम अब रंग लाने लगी है। नगर पालिका के भ्रष्टाचार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे का 'महा-असर'; डॉ. संजीव बालियान ने संभाला मोर्चा, बोले- जो वादा किया, वो निभाऊंगा !

मुजफ्फरनगर में विकास के दावों का निकला दम, 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 1.5 लाख से अधिक लोगों ने खोला कच्चा चिट्ठा, शहरवासी है परेशान

मुजफ्फरनगर। जनपद में विकास का ढोल पीटने वाले जनप्रतिनिधियों और 'ट्रिपल इंजन' सरकार के दावों की हवा निकल गई है। ...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में  विकास के दावों का निकला दम, 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 1.5 लाख से अधिक लोगों ने खोला कच्चा चिट्ठा, शहरवासी है परेशान

मुजफ्फरनगर में कुकड़ा मंडी में मौत बनकर दौड़ी मारुति कार, मॉर्निंग वॉक कर रहे दो उद्यमियों को रौंदा

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित कुकड़ा मंडी परिसर में  सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अनियंत्रित मारुति-800...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में कुकड़ा मंडी में मौत बनकर दौड़ी मारुति कार, मॉर्निंग वॉक कर रहे दो उद्यमियों को रौंदा

मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक का 'रिपोर्ट कार्ड': पौने 2 साल की परीक्षा में 'पास' या 'फेल'?

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों के बाद मुजफ्फरनगर की सियासत में बड़ा बदलाव आया और कमान समाजवादी पार्टी के...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक का 'रिपोर्ट कार्ड': पौने 2 साल की परीक्षा में 'पास' या 'फेल'?

उत्तर प्रदेश

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना