मुजफ्फरनगर के खतौली में मालगाड़ी की चपेट आकर वृद्ध की मौत
खतौली में पिछले एक हफ्ते में रेलवे लाइन पर हुए कई दर्दनाक हादसे
खतौली। जनपद के खतौली क्षेत्र में स्थित डीएफसी रेल लाइन पर गुरुवार की शाम एक ओर दर्दनाक हादसा हुआ। पटरी पार कर रहे एक 70 वर्षीय वृद्ध की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक की पहचान करने के प्रयास जारी हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 70 वर्षीय एक वृद्ध व्यक्ति चौधरी तिलकराम इंटर कॉलेज के सामने स्थित डीएफसी रेल लाइन को पार कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजरी एक मालगाड़ी की चपेट में वह बुरी तरह आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी पहचान के लिए पुलिस सोशल मीडिया का सहारा ले रही है ताकि मृतक के परिजनों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस बुजुर्ग को पहचानता हो, तो वह तुरंत खतौली कोतवाली या रेलवे पुलिस से संपर्क करे।।
शिनाख्त के लिए पुलिस का प्रयास
सूचना मिलते ही खतौली कोतवाली पुलिस और रेलवे पुलिस (GRP) ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन वृद्ध की शिनाख्त नहीं हो सकी। कोतवाल दिनेश चंद्र बघेल ने बताया कि मृतक के पास से कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला है। शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां