मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में दिल्ली के तरुण खटीक हत्याकांड का विरोध, हिंदू संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च
हत्याकांड में इंसाफ मांगने के लिए सड़कों पर उतरे लोग, अर्पित की श्रद्धांजलि
बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर)। दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई तरुण खटीक की निर्मम हत्या के विरोध में मंगलवार को बुढ़ाना कस्बे में शोक और आक्रोश देखने को मिला। विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं और स्थानीय युवाओं ने एकजुट होकर कैंडल मार्च निकाला और घटना को 'मॉब लिंचिंग' करार देते हुए दोषियों को फांसी देने की मांग की।
बुढ़ाना कस्बे में बड़ी संख्या में युवाओं और ग्रामीणों ने हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च कस्बे के प्रमुख मार्गों से होता हुआ चौधरी चरण सिंह चौक पर पहुंचा। वहां कार्यकर्ताओं ने तरुण खटीक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोहल्ला पछाला में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने बताया कि होली के दिन पानी के गुब्बारे के छींटे लगने के मामूली विवाद ने इतना भयानक रूप ले लिया कि भीड़ ने पहले तरुण के परिवार के साथ मारपीट की और फिर तलवारों, लाठियों व पत्थरों से पीट-पीटकर तरुण की हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर पैदा कर दी है।
फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले मुकदमा
इस दौरान मार्च में शामिल लोगों ने "तरुण खटीक को न्याय दो" और "हत्यारों को फांसी दो" के गगनभेदी नारे लगाए। वक्ताओं ने दिल्ली पुलिस और प्रशासन से मांग की कि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए। इस कैंडल मार्च में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से यशपाल सिंह, वीरेंद्र मित्तल, कुलदीप बागड़ी, मोनू मलिक, सोनू मित्रोलिया, अमित वर्मा, शिवम निमेष, राजेश, अंकुर सैनी और पुनीत पंवार सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि ऐसी बर्बर घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द कुमार 'पीटीआई' वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के एक मजबूत स्तंभ के रूप में सक्रिय हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से आप बुढ़ाना की ज़मीनी समस्याओं, स्थानीय राजनीति और सामाजिक घटनाक्रमों को पूरी निष्पक्षता के साथ जनता और प्रशासन के सामने रख रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर गहरी पकड़ और वर्षों का अटूट अनुभव आपको बुढ़ाना की पत्रकारिता का सबसे विश्वसनीय चेहरा बनाता है। क्षेत्र की खबरों, समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9412842664 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां