बाजार की पाठशाला: आपका भी सिबिल स्कोर खराब है और लोन लेने में दिक्कत आ रही है? ऐसे आसानी से कर सकते हैं ठीक

On

नई दिल्ली। आज के समय में अगर आपको लोन, क्रेडिट कार्ड या किसी भी तरह की वित्तीय सुविधा लेनी है, तो सबसे पहले बैंक आपका सिबिल (सीआईबीआईएल) स्कोर चेक करता है। यह एक तीन अंकों का नंबर होता है, जो 300 से 900 के बीच रहता है। यह स्कोर बताता है कि आपने पहले लिए गए लोन या क्रेडिट कार्ड के बिलों का भुगतान कितनी जिम्मेदारी से किया है। आम तौर पर 750 या उससे अधिक का सिबिल स्कोर अच्छा माना जाता है, जबकि इससे कम स्कोर होने पर बैंक आपको जोखिम वाला ग्राहक मान सकते हैं। ऐसे में लोन मिलने में परेशानी हो सकती है या फिर ज्यादा ब्याज दर चुकानी पड़ सकती है। जानकारों का कहना है कि अगर आपका सिबिल स्कोर खराब है, तो इसका सीधा असर आपकी वित्तीय साख पर पड़ता है। सबसे पहले बैंक और वित्तीय संस्थान लोन या क्रेडिट कार्ड देने से मना कर सकते हैं, खासकर जब स्कोर 650 से नीचे हो। अगर लोन मिल भी जाए, तो बैंक आमतौर पर ज्यादा ब्याज दर वसूलते हैं।

 

गुरुग्राम के सिविल हॉस्पिटल में लड़की पर एसिड अटैक, आरोपी महिला फरार, इलाके में दहशत ये भी पढ़ें  गुरुग्राम के सिविल हॉस्पिटल में लड़की पर एसिड अटैक, आरोपी महिला फरार, इलाके में दहशत

राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल उल्लंघन मामले में बंगाल सरकार ने गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट ये भी पढ़ें  राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल उल्लंघन मामले में बंगाल सरकार ने गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट

इसके अलावा, अगर आपको क्रेडिट कार्ड मिलता भी है, तो उसमें क्रेडिट लिमिट कम दी जाती है, जिससे आपकी खर्च करने की क्षमता सीमित हो जाती है। खराब स्कोर की वजह से होम लोन या कार लोन लेना भी मुश्किल हो सकता है, जिससे आपके बड़े वित्तीय लक्ष्य प्रभावित हो सकते हैं। जानकारों के अनुसार, कुछ मामलों में बीमा कंपनियां भी खराब क्रेडिट स्कोर वाले लोगों से ज्यादा प्रीमियम मांग सकती हैं। साथ ही आपको प्रीमियम क्रेडिट कार्ड, अच्छे रिवॉर्ड्स या खास ऑफर भी नहीं मिल पाते। कई बड़ी कंपनियां नौकरी के लिए उम्मीदवारों की क्रेडिट रिपोर्ट भी देखती हैं, इसलिए खराब स्कोर कभी-कभी रोजगार के अवसरों को भी प्रभावित कर सकता है। अगर आप चाहते हैं कि भविष्य में आपको आसानी से लोन और बेहतर वित्तीय सुविधाएं मिलें, तो आपका सिबिल स्कोर 700 से ऊपर होना चाहिए। इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप लोन की ईएमआई और क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान हमेशा समय पर करें। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सिबिल स्कोर तुरंत ठीक नहीं होता, लेकिन कुछ आसान आदतों को अपनाकर इसे धीरे-धीरे बेहतर बनाया जा सकता है। सबसे पहले, ईएमआई और क्रेडिट कार्ड बिल का समय पर भुगतान करना जरूरी है। भुगतान में एक दिन की देरी भी स्कोर को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए बिल भूलने से बचने के लिए ऑटो-पे की सुविधा सेट करना बेहतर विकल्प हो सकता है।

दिल्ली के नांगलोई में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, कई घायल, गुस्साई भीड़ ने लगायी बस में आग ये भी पढ़ें  दिल्ली के नांगलोई में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, कई घायल, गुस्साई भीड़ ने लगायी बस में आग

 

दूसरा, आपको अपने क्रेडिट उपयोग अनुपात (सीयूआर) को कम रखना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार, अपनी कुल क्रेडिट सीमा का 30 प्रतिशत से अधिक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उदाहरण के लिए, अगर आपकी क्रेडिट लिमिट 1 लाख रुपए है, तो कोशिश करें कि 30 हजार रुपए से ज्यादा खर्च न करें। तीसरा, बार-बार लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने से बचें। हर बार आवेदन करने पर बैंक आपकी क्रेडिट रिपोर्ट चेक करता है, जिसे 'हार्ड इन्क्वायरी' कहा जाता है, और इससे आपका स्कोर कम हो सकता है। चौथा, पुराने क्रेडिट खातों को बंद करने से बचें। आपका क्रेडिट इतिहास जितना पुराना होगा, उतना ही आपका स्कोर बेहतर माना जाता है। इसलिए पुराने क्रेडिट कार्ड या लोन अकाउंट को सक्रिय रखना फायदेमंद हो सकता है।

 

इसके अलावा, समय-समय पर अपनी सिबिल रिपोर्ट जरूर चेक करें। अगर उसमें कोई गलत जानकारी दिखाई देती है, जैसे भुगतान करने के बाद भी बकाया दिखना, तो आप सिबिल की डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन प्रक्रिया के जरिए उसे ठीक करवा सकते हैं। सिबिल स्कोर को आमतौर पर तीन श्रेणियों में देखा जाता है। 750 से 900 के बीच का स्कोर उत्कृष्ट माना जाता है और इस पर लोन मिलना आसान होता है। 650 से 750 के बीच का स्कोर अच्छा माना जाता है, जबकि 300 से 600 के बीच का स्कोर खराब माना जाता है और इस स्थिति में लोन मिलना मुश्किल हो सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आपका सिबिल स्कोर बहुत कम है और कोई बैंक आपको क्रेडिट कार्ड नहीं दे रहा है, तो आप फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) के बदले सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड ले सकते हैं। इस कार्ड का जिम्मेदारी से उपयोग करके और समय पर भुगतान करके आप धीरे-धीरे अपना क्रेडिट स्कोर बेहतर बना सकते हैं।

Views: 35

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

एनसीआर में रफ्तार लगेंगे पंख: जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले कॉरिडोर को मिली हरी झंडी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आज बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  दिल्ली  हरियाणा 
एनसीआर में रफ्तार लगेंगे पंख: जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले कॉरिडोर को मिली हरी झंडी

बाजार की पाठशाला: आपका भी सिबिल स्कोर खराब है और लोन लेने में दिक्कत आ रही है? ऐसे आसानी से कर सकते हैं ठीक

नई दिल्ली। आज के समय में अगर आपको लोन, क्रेडिट कार्ड या किसी भी तरह की वित्तीय सुविधा लेनी है,...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
बाजार की पाठशाला: आपका भी सिबिल स्कोर खराब है और लोन लेने में दिक्कत आ रही है? ऐसे आसानी से कर सकते हैं ठीक

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 640 अंक उछला

मुंबई। मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते पिछले दिन की बड़ी गिरावट से उबरते हुए भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को तेजी...
Breaking News  बिज़नेस  शेयर बाजार  
मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 640 अंक उछला

केंद्र ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी के लिए 3,630 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने मंगलवार को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी...
Breaking News  राष्ट्रीय 
केंद्र ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी के लिए 3,630 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दी

मुजफ्फरनगर में दुर्घटना में घायल बाइक सवार वृद्ध किसान की मौत,मेरठ में इलाज के दौरान तोड़ा दम

मुजफ्फरनगर। जनपद के छपार थाना क्षेत्र में बरला-बसेड़ा मार्ग पर एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ है। अज्ञात वाहन की...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दुर्घटना में घायल बाइक सवार वृद्ध किसान की मौत,मेरठ में इलाज के दौरान तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश

त्योहारों और पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत सीएम योगी सख्त, कानून व्यवस्था पर विशेष सतर्कता के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को हालिया वैश्विक परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में पेट्रोल- डीजल की उपलब्धता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
त्योहारों और पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत सीएम योगी सख्त, कानून व्यवस्था पर विशेष सतर्कता के निर्देश

सहारनपुर: दिल्ली रोड स्थित महाराजा पैलेस में भीषण अग्निकांड, आसपास के इलाके में मची अफरा-तफरी

   सहारनपुर। सहारनपुर के दिल्ली रोड पर स्थित महाराजा पैलेस में मंगलवार को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दिल्ली रोड स्थित महाराजा पैलेस में भीषण अग्निकांड, आसपास के इलाके में मची अफरा-तफरी

मुख्यमंत्री योगी कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर सख्त, 'जीरो टॉलरेंस' के दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी पर्व-त्योहारों, उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा और अन्य महत्वपूर्ण...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मुख्यमंत्री योगी कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर सख्त, 'जीरो टॉलरेंस' के दिए निर्देश

सहारनपुर नगर निगम में जनसुनवाई: तीन समस्याओं का तत्काल समाधान, तीन पर कार्रवाई के निर्देश

सहारनपुर। नगर निगम में आज जनसुनवाई में आयी छह समस्याओं में से तीन समस्याओं का निस्तारण तत्काल करा दिया गया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर नगर निगम में जनसुनवाई: तीन समस्याओं का तत्काल समाधान, तीन पर कार्रवाई के निर्देश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना