मोहित चौहान बर्थडे: अभिनेता बनने का था सपना, लेकिन आवाज ने बना दिया स्टार

On

मुंबई। बॉलीवुड में मोहित चौहान अपने रोमांटिक गानों के लिए जाने जाते है। उनकी आवाज ने लाखों लोगों का दिल जीता। 'तुम से ही', 'पी लूं', 'तुम हो' जैसे गाने आज भी लोगों की पसंदीदा धुनों में शामिल हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि मोहित चौहान का बचपन का सपना गायक बनने का नहीं, बल्कि अभिनेता बनने का था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अभिनय की दुनिया में कदम रखना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने थिएटर किया और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) में दाखिला लेने की कोशिश भी की थी। मोहित चौहान का जन्म 11 मार्च 1966 को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन में हुआ।

 

विजयपुर उपचुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की गई विधायकी, रामनिवास रावत घोषित हुए एमएलए ये भी पढ़ें  विजयपुर उपचुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की गई विधायकी, रामनिवास रावत घोषित हुए एमएलए

लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, एक घंटे विमान में फंसे रहे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम ये भी पढ़ें  लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, एक घंटे विमान में फंसे रहे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम

उनके पिता की सरकारी नौकरी थी, जिसके कारण परिवार को अक्सर अलग-अलग शहरों में ट्रांसफर होना पड़ता था। बचपन से ही उनका लगाव संगीत और अभिनय दोनों से था। उन्होंने अपने भाई के साथ गायन का अभ्यास किया और अपने दादा से प्रेरणा ली, जो शास्त्रीय गायक थे और हारमोनियम बजाते थे। उनकी संगीत यात्रा सिल्क रूट बैंड से शुरू हुई। मोहित चौहान और उनके साथी केम त्रिवेदी, अतुल मित्तल और केनी पुरी ने मिलकर इस बैंड की स्थापना की। मोहित बैंड में मुख्य गायक थे। उनके पहले एलबम 'बूंदें' में 'डूबा डूबा' और 'पहचान' जैसे गीत शामिल थे, जो युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हुए। बॉलीवुड में मोहित का सफर 2002 में फिल्म 'रोड' के गाने 'पहले नजर में डरी थी' से शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अपनी आवाज दी, लेकिन उन्हें पहचान 'रंग दे बसंती' के 'खून चला' और 'जब वी मेट' के 'तुम से ही' से मिली। मोहित ने अपने अभिनय के सपने को गाने के जरिए नई दिशा दी।

अहमदाबाद में लहराया तिरंगा; न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदकर भारत तीसरी बार बना टी-20 विश्व चैंपियन ये भी पढ़ें  अहमदाबाद में लहराया तिरंगा; न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदकर भारत तीसरी बार बना टी-20 विश्व चैंपियन

 

उन्होंने कहा है कि गाने की भावनाओं में अभिनय करना भी उनके लिए एक तरीका रहा, जिससे उनका बचपन का सपना कहीं-न-कहीं पूरा हुआ। मोहित चौहान ने 'मसकली' (दिल्ली-6), 'साड्डा हक' (रॉकस्टार), 'जो भी मैं' (रॉकस्टार), और 'तुझे भुला दिया' (अंजाना अनजानी) जैसे कई हिट गाने दिए। उन्होंने हिंदी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तमिल, पंजाबी और गुजराती जैसी भाषाओं में भी गाने गाए। उनके योगदान को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें फिल्मफेयर, जी सिने अवार्ड और आईफा शामिल हैं। 

Views: 21

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

एनसीआर में रफ्तार लगेंगे पंख: जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले कॉरिडोर को मिली हरी झंडी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आज बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  दिल्ली  हरियाणा 
एनसीआर में रफ्तार लगेंगे पंख: जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले कॉरिडोर को मिली हरी झंडी

बाजार की पाठशाला: आपका भी सिबिल स्कोर खराब है और लोन लेने में दिक्कत आ रही है? ऐसे आसानी से कर सकते हैं ठीक

नई दिल्ली। आज के समय में अगर आपको लोन, क्रेडिट कार्ड या किसी भी तरह की वित्तीय सुविधा लेनी है,...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
बाजार की पाठशाला: आपका भी सिबिल स्कोर खराब है और लोन लेने में दिक्कत आ रही है? ऐसे आसानी से कर सकते हैं ठीक

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 640 अंक उछला

मुंबई। मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते पिछले दिन की बड़ी गिरावट से उबरते हुए भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को तेजी...
Breaking News  बिज़नेस  शेयर बाजार  
मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 640 अंक उछला

केंद्र ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी के लिए 3,630 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने मंगलवार को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी...
Breaking News  राष्ट्रीय 
केंद्र ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी के लिए 3,630 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दी

मुजफ्फरनगर में दुर्घटना में घायल बाइक सवार वृद्ध किसान की मौत,मेरठ में इलाज के दौरान तोड़ा दम

मुजफ्फरनगर। जनपद के छपार थाना क्षेत्र में बरला-बसेड़ा मार्ग पर एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ है। अज्ञात वाहन की...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दुर्घटना में घायल बाइक सवार वृद्ध किसान की मौत,मेरठ में इलाज के दौरान तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश

त्योहारों और पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत सीएम योगी सख्त, कानून व्यवस्था पर विशेष सतर्कता के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को हालिया वैश्विक परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में पेट्रोल- डीजल की उपलब्धता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
त्योहारों और पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत सीएम योगी सख्त, कानून व्यवस्था पर विशेष सतर्कता के निर्देश

सहारनपुर: दिल्ली रोड स्थित महाराजा पैलेस में भीषण अग्निकांड, आसपास के इलाके में मची अफरा-तफरी

   सहारनपुर। सहारनपुर के दिल्ली रोड पर स्थित महाराजा पैलेस में मंगलवार को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दिल्ली रोड स्थित महाराजा पैलेस में भीषण अग्निकांड, आसपास के इलाके में मची अफरा-तफरी

मुख्यमंत्री योगी कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर सख्त, 'जीरो टॉलरेंस' के दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी पर्व-त्योहारों, उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा और अन्य महत्वपूर्ण...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मुख्यमंत्री योगी कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर सख्त, 'जीरो टॉलरेंस' के दिए निर्देश

सहारनपुर नगर निगम में जनसुनवाई: तीन समस्याओं का तत्काल समाधान, तीन पर कार्रवाई के निर्देश

सहारनपुर। नगर निगम में आज जनसुनवाई में आयी छह समस्याओं में से तीन समस्याओं का निस्तारण तत्काल करा दिया गया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर नगर निगम में जनसुनवाई: तीन समस्याओं का तत्काल समाधान, तीन पर कार्रवाई के निर्देश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना