मुख्यमंत्री योगी कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर सख्त, 'जीरो टॉलरेंस' के दिए निर्देश

त्योहारों और एसआई भर्ती परीक्षा के मद्देनजर की उच्च-स्तरीय बैठक,

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी पर्व-त्योहारों, उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा और अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों के मद्देनजर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मामले में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि 13 मार्च को 'अलविदा की नमाज', 19 मार्च से चैत्र नवरात्र और 20-21 मार्च को ईद-उल-फितर के आयोजन के कारण यह अवधि अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। समाज-विरोधी या राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जाए। त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना सुनिश्चित किया जाए। इस बैठक में सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, अपर पुलिस महानिदेशक (जोन), पुलिस आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक (रेंज), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक सहित शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

SC के आदेश के बाद बड़ा एक्शन, मेरठ की सेंट्रल मार्केट पर चलेगा बुलडोजर! ये भी पढ़ें  SC के आदेश के बाद बड़ा एक्शन, मेरठ की सेंट्रल मार्केट पर चलेगा बुलडोजर!

पुलिस भर्ती परीक्षा में शुचिता और ट्रैफिक मैनेजमेंट
आगामी 14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाली पुलिस एसआई लिखित परीक्षा पर विशेष जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 1090 केंद्रों पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा में 15.75 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर पीआरवी-112 की तैनाती अनिवार्य होगी।अभ्यर्थियों के आवागमन को देखते हुए प्रभावी ट्रैफिक मैनेजमेंट किया जाए ताकि जाम की स्थिति न बने। सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जाए ताकि अफवाहों का तत्काल खंडन हो सके।

मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा होली मिलन एवं स्मृति सम्मान समारोह किया गया आयोजित ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा होली मिलन एवं स्मृति सम्मान समारोह किया गया आयोजित

शक्तिपीठों और प्रमुख स्थलों पर विशेष तैयारी
नवरात्र के दौरान प्रमुख शक्तिपीठों जैसे देवीपाटन, शाकुम्भरी देवी, विंध्यवासिनी धाम और ललिता देवी में श्रद्धालुओं के भारी आगमन की संभावना है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन, सुरक्षा और पेयजल की व्यवस्था हो। मंदिरों के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। पुलिस को फुट पेट्रोलिंग और प्रभावी भीड़ प्रबंधन के निर्देश दिए गए।

चंदौसी में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह ये भी पढ़ें  चंदौसी में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

पेट्रोल-डीजल और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति
वैश्विक परिस्थितियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता पर कहा कि प्रदेश में आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य एवं रसद विभाग को निर्देश दिया कि कहीं भी कृत्रिम संकट न बनने पाए और अधिकारी फील्ड में जाकर निरीक्षण करें।

 

Views: 16

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

एनसीआर में रफ्तार लगेंगे पंख: जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले कॉरिडोर को मिली हरी झंडी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आज बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  दिल्ली  हरियाणा 
एनसीआर में रफ्तार लगेंगे पंख: जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले कॉरिडोर को मिली हरी झंडी

बाजार की पाठशाला: आपका भी सिबिल स्कोर खराब है और लोन लेने में दिक्कत आ रही है? ऐसे आसानी से कर सकते हैं ठीक

नई दिल्ली। आज के समय में अगर आपको लोन, क्रेडिट कार्ड या किसी भी तरह की वित्तीय सुविधा लेनी है,...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
बाजार की पाठशाला: आपका भी सिबिल स्कोर खराब है और लोन लेने में दिक्कत आ रही है? ऐसे आसानी से कर सकते हैं ठीक

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 640 अंक उछला

मुंबई। मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते पिछले दिन की बड़ी गिरावट से उबरते हुए भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को तेजी...
Breaking News  बिज़नेस  शेयर बाजार  
मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 640 अंक उछला

केंद्र ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी के लिए 3,630 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने मंगलवार को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी...
Breaking News  राष्ट्रीय 
केंद्र ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी के लिए 3,630 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दी

मुजफ्फरनगर में दुर्घटना में घायल बाइक सवार वृद्ध किसान की मौत,मेरठ में इलाज के दौरान तोड़ा दम

मुजफ्फरनगर। जनपद के छपार थाना क्षेत्र में बरला-बसेड़ा मार्ग पर एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ है। अज्ञात वाहन की...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दुर्घटना में घायल बाइक सवार वृद्ध किसान की मौत,मेरठ में इलाज के दौरान तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश

त्योहारों और पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत सीएम योगी सख्त, कानून व्यवस्था पर विशेष सतर्कता के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को हालिया वैश्विक परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में पेट्रोल- डीजल की उपलब्धता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
त्योहारों और पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत सीएम योगी सख्त, कानून व्यवस्था पर विशेष सतर्कता के निर्देश

सहारनपुर: दिल्ली रोड स्थित महाराजा पैलेस में भीषण अग्निकांड, आसपास के इलाके में मची अफरा-तफरी

   सहारनपुर। सहारनपुर के दिल्ली रोड पर स्थित महाराजा पैलेस में मंगलवार को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दिल्ली रोड स्थित महाराजा पैलेस में भीषण अग्निकांड, आसपास के इलाके में मची अफरा-तफरी

मुख्यमंत्री योगी कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर सख्त, 'जीरो टॉलरेंस' के दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी पर्व-त्योहारों, उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा और अन्य महत्वपूर्ण...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मुख्यमंत्री योगी कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर सख्त, 'जीरो टॉलरेंस' के दिए निर्देश

सहारनपुर नगर निगम में जनसुनवाई: तीन समस्याओं का तत्काल समाधान, तीन पर कार्रवाई के निर्देश

सहारनपुर। नगर निगम में आज जनसुनवाई में आयी छह समस्याओं में से तीन समस्याओं का निस्तारण तत्काल करा दिया गया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर नगर निगम में जनसुनवाई: तीन समस्याओं का तत्काल समाधान, तीन पर कार्रवाई के निर्देश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना