एरोड्रम लाइसेंस मिलने से जेवर एयरपोर्ट संचालन की राह साफ, मुख्यमंत्री योगी से मिला डेलीगेशन

On

लखनऊ  । उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन की दिशा में मंगलवार को एक अहम कदम पूरा हो गया। एयरपोर्ट के एक डेलीगेशन ने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात कर भारत सरकार द्वारा जारी एरोड्रम लाइसेंस प्रस्तुत किया।
लाइसेंस मिलने के बाद अब एयरपोर्ट के उद्घाटन और कमर्शियल फ्लाइट्स शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। बैठक के दौरान एयरपोर्ट प्रबंधन ने मुख्यमंत्री को प्रोजेक्ट की प्रगति और आगामी चरणों की जानकारी भी दी। अधिकारियों के अनुसार एरोड्रम लाइसेंस जारी होने के बाद अब अंतिम नियामकीय अनुमोदनों की प्रक्रिया चल रही है।

 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दीं नारी शक्ति को शुभकामनाएं, कहा- महिलाएं दे रहीं भारत की प्रगति को आकार  ये भी पढ़ें  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दीं नारी शक्ति को शुभकामनाएं, कहा- महिलाएं दे रहीं भारत की प्रगति को आकार

बिजनौर में ठगी और धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात बरामद ये भी पढ़ें  बिजनौर में ठगी और धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात बरामद

अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट का एरोड्रम सिक्योरिटी प्रोग्राम फिलहाल सिविल एविएशन के पास समीक्षा के लिए लंबित है। सुरक्षा मंजूरी मिलते ही एयरपोर्ट प्रबंधन संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर औपचारिक उद्घाटन और व्यावसायिक उड़ानों की शुरुआत की तारीख तय करेगा। जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक महत्वपूर्ण ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट है, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को देश-विदेश के प्रमुख शहरों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा।

मुजफ्फरनगर में भाजपा को बड़ा झटका, दो बार के पूर्व विधायक के बेटे समाजवादी पार्टी में हुए शामिल ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में भाजपा को बड़ा झटका, दो बार के पूर्व विधायक के बेटे समाजवादी पार्टी में हुए शामिल

 

एयरपोर्ट को विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है, जहां स्विस दक्षता और भारतीय आतिथ्य का समन्वय देखने को मिलेगा। एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टोफ़ स्नेलमैन हैं और इसे चार चरणों में विकसित किया जा रहा है।
पहले चरण में एक रनवे और एक यात्री टर्मिनल भवन बनाया गया है, जिसकी वार्षिक क्षमता लगभग 1.2 करोड़ यात्रियों की होगी।
दूसरे चरण में क्षमता बढ़ाकर तीन करोड़ यात्रियों तक की जाएगी, जबकि तीसरे और चौथे चरण में विस्तार के बाद कुल क्षमता लगभग सात करोड़ यात्रियों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

 

पहले चरण में टर्मिनल बिल्डिंग का क्षेत्रफल लगभग 1.38 लाख वर्ग मीटर होगा, जिसमें 48 चेक-इन काउंटर, नौ सुरक्षा जांच लेन और नौ इमिग्रेशन काउंटर होंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय लाउंज भी विकसित किए जा रहे हैं।
इसके अतिरिक्त एयरपोर्ट पर 10 एयरोब्रिज और 28 एयरक्राफ्ट पार्किंग स्टैंड की व्यवस्था की गई है। रनवे को इस तरह विकसित किया गया है कि वह प्रति घंटे लगभग 30 उड़ानों के संचालन को संभाल सके। एयरपोर्ट परिसर में एक आधुनिक कार्गो और लॉजिस्टिक्स हब भी विकसित किया जा रहा है।


शुरुआती चरण में कार्गो क्षमता लगभग 2.5 लाख टन प्रतिवर्ष होगी, जिसे भविष्य में बढ़ाकर 1.5 मिलियन टन तक करने की योजना है।तकनीकी दृष्टि से भी एयरपोर्ट को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। यात्रियों को तेज और सहज यात्रा अनुभव देने के लिए डिजीयात्रा आधारित बायोमेट्रिक प्रोसेसिंग, सेल्फ बैगेज ड्रॉप और डिजिटल पैसेंजर प्रोसेसिंग सिस्टम जैसे प्रावधान लागू किए जा रहे हैं। सतत विकास को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट को नेट-जीरो उत्सर्जन के लक्ष्य के साथ विकसित किया जा रहा है। परिसर में सौर ऊर्जा प्रणाली, वर्षा जल संचयन और इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग अवसंरचना जैसी सुविधाएं भी स्थापित की जा रही हैं।

Views: 24

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

Honda Amaze EMI Plan नई Honda Amaze ZX CVT खरीदना हुआ आसान जानिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI

अगर आप एक स्टाइलिश और आरामदायक कार खरीदने का सपना देख रहे हैं तो Honda Amaze आपके लिए एक शानदार...
ऑटोमोबाइल 
Honda Amaze EMI Plan नई Honda Amaze ZX CVT खरीदना हुआ आसान जानिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI

Renault Bridger SUV का दमदार डिजाइन लीक Duster से छोटी लेकिन Defender जैसा रफ एंड टफ लुक

आज ऑटोमोबाइल की दुनिया से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। मशहूर कार कंपनी Renault आज अपनी नई...
ऑटोमोबाइल 
Renault Bridger SUV का दमदार डिजाइन लीक Duster से छोटी लेकिन Defender जैसा रफ एंड टफ लुक

ईरान में कैसा था राजशाही शासन? इस्लामिक क्रांति के बाद शाह शासन का अंत और धार्मिक सत्ता की हुई शुरुआत

नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव लगातार जारी है। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं।...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ईरान में कैसा था राजशाही शासन? इस्लामिक क्रांति के बाद शाह शासन का अंत और धार्मिक सत्ता की हुई शुरुआत

UP कैबिनेट में 30 प्रस्तावों को मंजूरी, सरकारी कर्मचारियों के लिए संपत्ति घोषणा अनिवार्य.. अब जमीन की फर्जी रजिस्ट्री नहीं हो पाएगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में 30...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
UP कैबिनेट में 30 प्रस्तावों को मंजूरी,  सरकारी कर्मचारियों के लिए संपत्ति घोषणा अनिवार्य.. अब जमीन की फर्जी रजिस्ट्री नहीं हो पाएगी

देहरादून में रिश्तों का कत्ल! आंखों में मिर्च, प्रेमी संग सैर और फिर पति को 'जहर'; केस दर्ज

देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में घटी यह घटना किसी डरावनी फिल्म की पटकथा जैसी लगती है। पुलिस जांच...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
देहरादून में रिश्तों का कत्ल! आंखों में मिर्च, प्रेमी संग सैर और फिर पति को 'जहर';  केस दर्ज

उत्तर प्रदेश

UP कैबिनेट में 30 प्रस्तावों को मंजूरी, सरकारी कर्मचारियों के लिए संपत्ति घोषणा अनिवार्य.. अब जमीन की फर्जी रजिस्ट्री नहीं हो पाएगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में 30...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
UP कैबिनेट में 30 प्रस्तावों को मंजूरी,  सरकारी कर्मचारियों के लिए संपत्ति घोषणा अनिवार्य.. अब जमीन की फर्जी रजिस्ट्री नहीं हो पाएगी

मेरठ: एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने किराएदार युवती पर लगाए गंभीर आरोप, न्याय की गुहार

मेरठ। मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी अशरफ मलिक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को प्रार्थना पत्र सौंपकर अपने ही घर में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने किराएदार युवती पर लगाए गंभीर आरोप, न्याय की गुहार

सहारनपुर के नानौता में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार

नानौता (सहारनपुर)। जनपद के नानौता थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय मासूम छात्र ने अपनी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के नानौता में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार

मेरठ: बेटे की हत्या को हादसा दिखाने की साजिश, पीड़ित पिता ने एसएसपी ऑफिस में लगाई न्याय की गुहार

मेरठ। जनपद के थाना पल्लवपुरम क्षेत्र में जनवरी माह में हुई एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पीड़ित...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: बेटे की हत्या को हादसा दिखाने की साजिश, पीड़ित पिता ने एसएसपी ऑफिस में लगाई न्याय की गुहार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना