सोनीपत : किसान संजय की बेटी की शादी में पहुंचे राहुल गांधी, इसी किसान के खेत में चलाया था ट्रैक्टर
राहुल गांधी ने किसान की बेटी काे उपहार में दिया एलईडी टीवी
चंडीगढ़। लोकसभा में नेता विपक्ष व सांसद राहुल गांधी सोनीपत के गांव मदीना निवासी संजय की बेटी की शादी में शामिल हाेने पहुंचे। राहुल गांधी वहां करीब एक घंटा रूके। इस दौरान दूध के साथ चूरमा खाया और महिलाओं के शादी वाले गीत भी सुने। संजय वही किसान है, जिसके खेत पर वर्ष 2023 में राहुल गांधी ने ट्रैक्टर से जुताई की थी।
कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी मंगलवार सुबह लगभग सवा दस बजे आधा एकड़ जमीन के मालिक संजय की बेटी की शादी में शामिल हाेने के लिए सोनीपत के गांव मदीना पहुंचे। किसान संजय की बेटी तनु ने
बीकॉम तक की पढ़ाई की है और मंगलवार की रात उसकी बारात रोहतक से आएगी। तनु का होने वाला पति क्रिकेटर है तथा अपना काम करता है। संजय की पत्नी सुनीता ने राहुल गांधी को चूरमा दूध दिया। राहुल जमीन पर बिछे गद्दों पर घरातियों के बीच बैठे। इस दौरान बगल में बैठी महिलाएं शादी के मंगल गीत गाती रहीं और राहुल बीच-बीच में गीतों व रस्मों के बारे में पूछते रहे। उन्हें मिठाइयों के साथ बालूशाही ही भी
परोसी गई। जिसे देखकर राहुल ने उसके बारे में पूछा।
ये भी पढ़ें सुभासपा अगर इतनी बड़ी पार्टी है तो ओम प्रकाश राजभर प्रधानमंत्री बनने का दावा करें : शिवपाल यादव
ये भी पढ़ें निशांत कुमार JDU में शामिल: NDA नेताओं ने दी बधाई, जानें बिहार की राजनीति पर क्या होगा असरकिसान संजय ने बताया कि वह 25 फरवरी को बड़े भाई और गांव के सरपंच के साथ दिल्ली पहुंच कर राहुल गांधी को शादी का न्योता देकर आए थे। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि राहुल उनके घर आएंगे। वर्ष 2023 में संजय ने राहुल गांधी को सहज ही बताया था कि बेटी की शादी में बुलाएंगे तो जरूर आना। राहुल गांधी ने उस बात को याद रखा। राहुल गांधीने यहां आने से पहले सोमवार की रात तनु को शादी के उपहार के रूप में 55 इंचका एलईडी टीवी भेजा था। मंगलवार को उन्होंने तुन को शगुन भी दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां