शाहजहांपुर में कब्रिस्तान में घुसे पालतू कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला, पांच अज्ञात पर मुकदमा
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार को कब्रिस्तान में घुसे एक पालतू कुत्ते की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि थाना सदर बाजार क्षेत्र के तेली बजरिया निवासी भूपेंद्र शर्मा का पालतू कुत्ता रस्सी से छूटकर कब्रिस्तान में चला गया था। वहां पहले से मौजूद पांच लोगों ने कुत्ते को घेर लिया और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बाद में उसे एक बोरी में बंद कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: जानसठ समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, DM और SSP ने सुनीं जनता की समस्याएंउन्होंने बताया कि वायरल वीडियो में कुत्ता जान बचाने के लिए एक चारपाई के नीचे छिप गया था, लेकिन आरोपियों ने उसे वहां से खींचकर फिर से पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से आरोपी कुत्ते को बोरी में डालकर वहां से ले गए। पुलिस ने जीव सहयोग फाउंडेशन के संस्थापक पियूष पाण्डेय की तहरीर और वायरल वीडियो के आधार पर पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां