शामली में चिकित्सक की लापरवाही से महिला की मौत का आरोप, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

शामली। जनपद के मेरठ-करनाल मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल में चिकित्सक की कथित लापरवाही के चलते एक प्रसूता की मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और डॉक्टर पर इलाज में कोताही बरतने के गंभीर आरोप लगाए। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला।

शामली: गुमशुदा मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे, पुलिस ने बरामद किए 36 लाख रुपये के 142 फोन ये भी पढ़ें  शामली: गुमशुदा मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे, पुलिस ने बरामद किए 36 लाख रुपये के 142 फोन

ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत, रास्ते में तोड़ा दम

शामली: टोल प्लाजा के नाम को लेकर दो गांवों में ठनी, विवाद पहुंचा जिलाधिकारी की चौखट ये भी पढ़ें  शामली: टोल प्लाजा के नाम को लेकर दो गांवों में ठनी, विवाद पहुंचा जिलाधिकारी की चौखट

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांधला क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी अंकुश ने अपनी पत्नी शालू को प्रसव के लिए बीते शाम वरदान हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। परिजनों का कहना है कि चिकित्सकों ने ऑपरेशन की सलाह दी, जिसके बाद शालू ने एक स्वस्थ नवजात शिशु को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के कुछ समय बाद ही शालू की तबीयत बिगड़ने लगी, लेकिन बार-बार बुलाने के बावजूद चिकित्सक ने उसे गंभीरता से नहीं देखा। जब स्थिति अत्यंत नाजुक हो गई, तो अस्पताल प्रबंधन ने उसे आनन-फानन में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, परंतु रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।

शामली के थानाभवन में सैयद मुनावरी बेगम की राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में नियुक्ति पर हर्ष का माहौल ये भी पढ़ें  शामली के थानाभवन में सैयद मुनावरी बेगम की राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में नियुक्ति पर हर्ष का माहौल

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

महिला की मौत के बाद गुस्साए परिजन शव लेकर वापस वरदान हॉस्पिटल पहुंचे और मुख्य द्वार पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का सीधा आरोप है कि यदि चिकित्सक समय रहते ध्यान देते तो शालू की जान बचाई जा सकती थी। हंगामे के दौरान अस्पताल के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी

हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साए परिजनों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर शांत कराया। मृतका के पति अंकुश ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर देने की बात कही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल अस्पताल में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस बल तैनात है।

Views: 70

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

Chaitra Navratri 2026 कब से शुरू होंगे जानिए अष्टमी महानवमी और दशमी की सही तिथि और पूजा का महत्व

हिंदू धर्म में नवरात्र का पर्व बहुत ही पवित्र और आस्था से जुड़ा हुआ माना जाता है। हर साल आने...
धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
Chaitra Navratri 2026 कब से शुरू होंगे जानिए अष्टमी महानवमी और दशमी की सही तिथि और पूजा का महत्व

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सहारनपुर में ढाबा-रेस्टोरेंट कारोबार पर असर, सैकड़ों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित

सहारनपुर। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर वाहन तेजी से फर्राटा भर रहे हैं। यात्रियों को ये दूरी तय करने में अब पहले...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सहारनपुर में ढाबा-रेस्टोरेंट कारोबार पर असर, सैकड़ों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित

सहारनपुर में बेकाबू ट्रक कारों की दुकान में घुसे, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद के थाना जनकपुरी क्षेत्र में देहरादून चौक पर आज सुबह दो ट्रक अनियंत्रित होकर एक कारों
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बेकाबू ट्रक कारों की दुकान में घुसे, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

देवबंद में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश नासिर उर्फ बाला घायल होकर गिरफ्तार

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद के बीबीपुर मार्ग पर पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश नासिर उर्फ बाला घायल होकर गिरफ्तार

इंदौर में दर्दनाक घटना पारिवारिक विवाद में युवक ने पत्नी की हत्या की फिर खुद लगा ली फांसी, बच्चों को दूध लेने भेजकर की वारदात

इंदौर शहर से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने...
मध्य प्रदेश 
इंदौर में दर्दनाक घटना पारिवारिक विवाद में युवक ने पत्नी की हत्या की फिर खुद लगा ली फांसी, बच्चों को दूध लेने भेजकर की वारदात

उत्तर प्रदेश

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सहारनपुर में ढाबा-रेस्टोरेंट कारोबार पर असर, सैकड़ों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित

सहारनपुर। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर वाहन तेजी से फर्राटा भर रहे हैं। यात्रियों को ये दूरी तय करने में अब पहले...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सहारनपुर में ढाबा-रेस्टोरेंट कारोबार पर असर, सैकड़ों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित

सहारनपुर में बेकाबू ट्रक कारों की दुकान में घुसे, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद के थाना जनकपुरी क्षेत्र में देहरादून चौक पर आज सुबह दो ट्रक अनियंत्रित होकर एक कारों
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बेकाबू ट्रक कारों की दुकान में घुसे, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

देवबंद में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश नासिर उर्फ बाला घायल होकर गिरफ्तार

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद के बीबीपुर मार्ग पर पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश नासिर उर्फ बाला घायल होकर गिरफ्तार

लखनऊ डबल मर्डर: घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या, नेत्रहीन युवक को पानी के टब में डुबोकर मारा

लखनऊ। लखनऊ के बाहरी इलाके काकोरी में एक घर के भीतर मां और बेटे के शव मिलने से हड़कंप मच...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ डबल मर्डर: घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या, नेत्रहीन युवक को पानी के टब में डुबोकर मारा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना