शामली में अग्रवाल मित्र मंडल के सचिव ने जनता को बताएं स्मार्ट मीटर के फायदे, भ्रांतियों को किया दूर
शामली। अग्रवाल मित्र मंडल (रजि.) के सचिव अनुज बंसल ने स्थानीय जनता को स्मार्ट मीटर के फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और मीटर से जुड़ी विभिन्न भ्रांतियों को दूर किया।
एक कार्यक्रम में अनुज बंसल ने बताया कि स्मार्ट मीटर बिजली की सटीक रीडिंग लेता है, जिससे बिल में कोई गड़बड़ी नहीं होती। यह पारदर्शिता लाता है और उपभोक्ता को अपनी बिजली खपत की रीयल-टाइम जानकारी मोबाइल ऐप के माध्यम से उपलब्ध कराता है। इससे बिजली की बर्बादी कम होती है और बिजली विभाग को भी चोरी रोकने में मदद मिलती है।
उन्होंने आम भ्रांतियों का जिक्र करते हुए कहा कि कई लोग मानते हैं कि स्मार्ट मीटर तेजी से चलता है या ज्यादा बिल आता है, लेकिन यह पूरी तरह गलत है। स्मार्ट मीटर पुराने मीटर से ज्यादा सटीक होता है और बिजली की खपत के अनुसार ही बिल बनता है। हाल ही में ऊर्जा विभाग द्वारा लगाए गए चेक मीटरों में भी स्मार्ट मीटर की रीडिंग सही पाई गई है, जिससे उपभोक्ताओं की संतुष्टि बढ़ी है।
अनुज बंसल ने कहा, "स्मार्ट मीटर आधुनिक तकनीक है जो उपभोक्ता और विभाग दोनों के हित में है। इससे बिजली की बचत होती है, बिल समय पर आता है और कोई अनावश्यक जुर्माना नहीं लगता। लोग बिना डर के इसे अपनाएं।" उन्होंने अग्रवाल मित्र मंडल की ओर से लोगों की किसी भी समस्या पर मदद का आश्वासन भी दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां