मुजफ्फरनगर: ईरान-इजराइल युद्ध की तपिश रसोई तक, अब 25 दिन में मिलेगा केवल एक सिलेंडर; कमर्शियल सप्लाई पर भी लगाम

मुजफ्फरनगर। पश्चिम एशिया में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच गहराते युद्ध के बादलों का असर अब भारत के मध्यम वर्गीय परिवारों की रसोई तक पहुँचने लगा है। वैश्विक स्तर पर गैस आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) प्रभावित होने की आशंका के चलते सरकार ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में अब एक उपभोक्ता को 25 दिन के अंतराल पर ही केवल एक घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

कतर से आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने किया मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण ये भी पढ़ें  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने किया मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण

गैस एजेंसियों के अनुसार, भारत को होने वाली गैस आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा कतर जैसे खाड़ी देशों से आता है। युद्ध की स्थिति के कारण समुद्र मार्ग से होने वाले परिवहन और उत्पादन पर असर पड़ा है। इसी के मद्देनजर सरकार ने नई नीति लागू की है ताकि स्टॉक की कालाबाजारी न हो और हर परिवार को जरूरत के अनुसार गैस मिलती रहे। युद्ध से पहले उपभोक्ता कभी भी सिलेंडर बुक कर प्राप्त कर सकते थे, लेकिन अब 25 दिन की अनिवार्य अवधि (Lock-in period) लागू कर दी गई है।

मुजफ्फरनगर के बसेड़ा में खेलते हुए किशोर को गला दबाकर मारने का प्रयास, पिता-पुत्र ने किया जानलेवा हमला ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के बसेड़ा में खेलते हुए किशोर को गला दबाकर मारने का प्रयास, पिता-पुत्र ने किया जानलेवा हमला

कमर्शियल सिलेंडर पर रोक, घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता

मुजफ्फरनगर में हिन्दू बस्ती में मुस्लिमों ने खरीदे मकान, फिर गर्माया मुद्दा, हिंदू संघर्ष समिति ने दी आंदोलन की चेतावनी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में हिन्दू बस्ती में मुस्लिमों ने खरीदे मकान, फिर गर्माया मुद्दा, हिंदू संघर्ष समिति ने दी आंदोलन की चेतावनी

मुजफ्फरनगर की आधुनिक गैस एजेंसी के मैनेजर तरंग कंसल ने बताया कि वर्तमान में गैस की कोई वास्तविक किल्लत नहीं है, बल्कि यह एक सुधारात्मक कदम है। उन्होंने जानकारी दी कि सरकार ने फिलहाल नए कमर्शियल गैस सिलेंडर जारी करने पर रोक लगा दी है ताकि मध्यम वर्गीय घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर गैस मिल सके। उन्होंने कहा, "सरकार का प्रयास है कि आम जनता को समय पर सिलेंडर मिलता रहे, इसीलिए यह 25 दिन की पाबंदी लगाई गई है। अगर आने वाले समय में हालात सुधरते हैं, तो यह अवधि कम की जा सकती है।"

एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, पैनिक न करने की अपील

युद्ध की खबरों और पाबंदी की जानकारी मिलने के बाद जनपद की गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। लोग इस डर से एडवांस बुकिंग कराने पहुँच रहे हैं कि कहीं भविष्य में गैस मिलनी बंद न हो जाए। हालांकि, गैस वितरकों का कहना है कि जनता को पैनिक (घबराने) की आवश्यकता नहीं है। सरकार की ओर से गैस की भरपूर आवक हो रही है। यदि उपभोक्ता अपने तय समय (डीएस नंबर आने पर) पर बुकिंग कराते हैं, तो उन्हें बिना किसी बाधा के सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रशासन और गैस एजेंसियों को उम्मीद है कि सरकार जल्द ही कोई वैकल्पिक नीति लाएगी जिससे खाड़ी देशों में चल रहे तनाव के बावजूद भारत में गैस की आपूर्ति सामान्य बनी रहे।

Views: 97

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

Renault Bridger SUV का दमदार डिजाइन लीक Duster से छोटी लेकिन Defender जैसा रफ एंड टफ लुक

आज ऑटोमोबाइल की दुनिया से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। मशहूर कार कंपनी Renault आज अपनी नई...
ऑटोमोबाइल 
Renault Bridger SUV का दमदार डिजाइन लीक Duster से छोटी लेकिन Defender जैसा रफ एंड टफ लुक

ईरान में कैसा था राजशाही शासन? इस्लामिक क्रांति के बाद शाह शासन का अंत और धार्मिक सत्ता की हुई शुरुआत

नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव लगातार जारी है। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं।...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ईरान में कैसा था राजशाही शासन? इस्लामिक क्रांति के बाद शाह शासन का अंत और धार्मिक सत्ता की हुई शुरुआत

UP कैबिनेट में 30 प्रस्तावों को मंजूरी, सरकारी कर्मचारियों के लिए संपत्ति घोषणा अनिवार्य.. अब जमीन की फर्जी रजिस्ट्री नहीं हो पाएगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में 30...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
UP कैबिनेट में 30 प्रस्तावों को मंजूरी,  सरकारी कर्मचारियों के लिए संपत्ति घोषणा अनिवार्य.. अब जमीन की फर्जी रजिस्ट्री नहीं हो पाएगी

देहरादून में रिश्तों का कत्ल! आंखों में मिर्च, प्रेमी संग सैर और फिर पति को 'जहर'; केस दर्ज

देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में घटी यह घटना किसी डरावनी फिल्म की पटकथा जैसी लगती है। पुलिस जांच...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
देहरादून में रिश्तों का कत्ल! आंखों में मिर्च, प्रेमी संग सैर और फिर पति को 'जहर';  केस दर्ज

नसीरपुर प्रकरण: सांसद हरेंद्र मलिक पहुंचे दोनों परिवारों के बीच, भाईचारा बनाए रखने की अपील

मुजफ्फरनगर। नसीरपुर प्रकरण को लेकर मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक सोमवार को दोनों पक्षों के परिवारों के बीच पहुंचे और...
मुज़फ़्फ़रनगर 
नसीरपुर प्रकरण: सांसद हरेंद्र मलिक पहुंचे दोनों परिवारों के बीच, भाईचारा बनाए रखने की अपील

उत्तर प्रदेश

UP कैबिनेट में 30 प्रस्तावों को मंजूरी, सरकारी कर्मचारियों के लिए संपत्ति घोषणा अनिवार्य.. अब जमीन की फर्जी रजिस्ट्री नहीं हो पाएगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में 30...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
UP कैबिनेट में 30 प्रस्तावों को मंजूरी,  सरकारी कर्मचारियों के लिए संपत्ति घोषणा अनिवार्य.. अब जमीन की फर्जी रजिस्ट्री नहीं हो पाएगी

मेरठ: एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने किराएदार युवती पर लगाए गंभीर आरोप, न्याय की गुहार

मेरठ। मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी अशरफ मलिक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को प्रार्थना पत्र सौंपकर अपने ही घर में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने किराएदार युवती पर लगाए गंभीर आरोप, न्याय की गुहार

सहारनपुर के नानौता में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार

नानौता (सहारनपुर)। जनपद के नानौता थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय मासूम छात्र ने अपनी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के नानौता में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार

मेरठ: बेटे की हत्या को हादसा दिखाने की साजिश, पीड़ित पिता ने एसएसपी ऑफिस में लगाई न्याय की गुहार

मेरठ। जनपद के थाना पल्लवपुरम क्षेत्र में जनवरी माह में हुई एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पीड़ित...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: बेटे की हत्या को हादसा दिखाने की साजिश, पीड़ित पिता ने एसएसपी ऑफिस में लगाई न्याय की गुहार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना