मेरठ: एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने किराएदार युवती पर लगाए गंभीर आरोप, न्याय की गुहार
मेरठ। मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी अशरफ मलिक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को प्रार्थना पत्र सौंपकर अपने ही घर में रह रही एक युवती पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़ित का कहना है कि युवती न केवल उनके घर पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रही है, बल्कि उन्हें और उनके अधिवक्ता को झूठे मुकदमों में फंसाने की साजिश भी रच रही है.
घर पर कब्जा और अभद्र व्यवहार का आरोप अशरफ मलिक के अनुसार, लगभग तीन माह पहले उन्होंने सना शकील नामक युवती को अपने घर में किराए पर रहने के लिए रखा था. आरोप है कि कुछ समय बाद युवती का व्यवहार बदल गया और वह देर रात अज्ञात व्यक्तियों के साथ घर आने लगी. जब इसका विरोध किया गया और घर खाली करने को कहा गया, तो युवती ने गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया.
साजिश के तहत झूठा मुकदमा दर्ज कराने का दावा प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि युवती ने तथ्यों को छिपाकर थाना ब्रह्मपुरी में अशरफ मलिक, उनके परिवार और उनके अधिवक्ता शबनम मलिक के विरुद्ध एक झूठा मुकदमा (मु०अ०सं०-95/2026) दर्ज करा दिया है. पीड़ित का आरोप है कि युवती एक शातिर किस्म की महिला है जो खुद को बेसहारा बताकर लोगों को फंसाती है और समाज में उनकी छवि खराब कर रही है.
जान-माल की सुरक्षा की मांग पीड़ित ने एसएसपी को बताया कि युवती की धमकियों और रोज-रोज के हंगामे के कारण उनका पूरा परिवार दहशत में है. युवती देर रात नशे की हालत में आती है और हीटर व इंडक्शन जैसे उपकरणों को खुला छोड़ देती है, जिससे घर में आग लगने का खतरा बना रहता है.
अशरफ मलिक ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि:
-
थाना ब्रह्मपुरी में दर्ज फर्जी मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराई जाए और उनका नाम हटाया जाए.
-
सना शकील नामक युवती के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही कर उसे घर से बाहर निकाला जाए.
-
पीड़ित परिवार और उनके अधिवक्ता की जान-माल की रक्षा की जाए.
एसएसपी कार्यालय में दिए गए इस प्रार्थना पत्र के साथ पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायतों और अन्य साक्ष्यों की छायाप्रति भी संलग्न की है.
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां