सहारनपुर में बेकाबू ट्रक कारों की दुकान में घुसे, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना जनकपुरी क्षेत्र में देहरादून चौक पर आज सुबह दो ट्रक अनियंत्रित होकर एक कारों की दुकान का शटर तोड़ते हुए अंदर घुस गए। हादसे में दुकान के अंदर खड़ी कई कारें क्षतिग्रस्त हो गई,जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों ट्रक देहरादून की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठे और ट्रक सड़क किनारे स्थित अमित मोटर्स के शटर को तोड़ते हुए सीधे दुकान के अंदर जा घुसे। तेज आवाज के साथ हुए हादसे से आसपास के लोग घबरा गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दुकान का शटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं अंदर खड़ी कारें ट्रकों की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं। दुकान में रखे अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचा है। गनीमत यह रही कि हादसे के समय दुकान के अंदर कोई कर्मचारी या अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। अगर उस समय दुकान खुली होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां