UP कैबिनेट में 30 प्रस्तावों को मंजूरी, सरकारी कर्मचारियों के लिए संपत्ति घोषणा अनिवार्य.. अब जमीन की फर्जी रजिस्ट्री नहीं हो पाएगी

ग्रामीण बस सेवा और रजिस्ट्री व्यवस्था में बदलाव

On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में 30 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर सख्ती, प्रॉपर्टी रजिस्ट्री में पारदर्शिता, ग्रामीण परिवहन सेवा का विस्तार तथा आवास योजनाओं से जुड़े कई अहम निर्णय शामिल हैं। कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्रियों ने फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की चल-अचल संपत्ति की वार्षिक घोषणा अनिवार्य कर दी है। अब सभी कर्मचारियों को हर वर्ष अपनी संपत्ति का विवरण देना होगा।

 

मुजफ्फरनगर: जानसठ समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, DM और SSP ने सुनीं जनता की समस्याएं ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: जानसठ समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, DM और SSP ने सुनीं जनता की समस्याएं

इसके साथ ही यदि कोई कर्मचारी अपने छह महीने के मूल वेतन से अधिक राशि शेयर या स्टॉक मार्केट में निवेश करता है, तो उसे इसकी जानकारी देनी होगी। ऐसे मामलों में जांच अनिवार्य होगी और दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सरकार का कहना है कि इस कदम से पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।

मुजफ्फरनगर में युवती का अपहरण, मेरठ का युवक नामजद; गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में युवती का अपहरण, मेरठ का युवक नामजद; गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने बताया कि अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री से पहले विक्रेता की पहचान और मिल्कियत की पूरी जांच खतौनी के आधार पर की जाएगी। बिना खतौनी सत्यापन के रजिस्ट्री नहीं होगी। विक्रेता के लिए अपनी मिल्कियत खतौनी में दर्ज कराना अनिवार्य होगा। साथ ही स्टाम्प शुल्क सर्किल रेट के आधार पर ही लिया जाएगा और नगर निगम क्षेत्रों में 2 प्रतिशत अतिरिक्त विकास शुल्क भी लगाया जाएगा।

मुज़फ्फरनगर में सपा के पूर्व अध्यक्ष और 'प्रधान' परिवार पर गंभीर आरोप, गाजियाबाद में 10 टन कॉपर चोरी, मुकदमा दर्ज ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में सपा के पूर्व अध्यक्ष और 'प्रधान' परिवार पर गंभीर आरोप, गाजियाबाद में 10 टन कॉपर चोरी, मुकदमा दर्ज


कैबिनेट ने मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना 2026 को भी मंजूरी दी है। इस योजना के तहत प्रदेश की सभी 59,163 ग्राम सभाओं तक बस सेवा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। ग्रामीण इलाकों में परिवहन सुविधा मजबूत करने के लिए 28 सीटों वाली छोटी बसें चलाई जाएंगी।
इसके अलावा ओला-उबर जैसी एग्रीगेटर कंपनियों के संचालन के लिए भी नए नियम लागू किए गए हैं। अब इन कंपनियों को परिवहन विभाग में अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए 25 हजार रुपये आवेदन शुल्क और 5 लाख रुपये लाइसेंस शुल्क देना होगा, जबकि हर पांच वर्ष में 5 हजार रुपये देकर लाइसेंस का नवीनीकरण कराना होगा।


आवास से जुड़े फैसलों में पीएम आवास योजना के तहत लाभार्थियों के लिए घर की अधिकतम लागत सीमा 6.50 लाख रुपये से बढ़ाकर 9 लाख रुपये कर दी गई है। इसके अलावा कांशी राम योजना के खाली या अवैध कब्जे वाले मकानों से कब्जेदारों को हटाकर उनकी मरम्मत और रंगाई-पुताई कराई जाएगी तथा उन्हें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के पात्र परिवारों को आवंटित किया जाएगा।
सरकार का कहना है कि इन फैसलों से प्रशासनिक पारदर्शिता, ग्रामीण कनेक्टिविटी और आवास सुविधाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी ।

Views: 256

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु निकली रैली, 14 मार्च को सुलझेंगे लंबित मामले

मुजफ्फरनगर। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली 'राष्ट्रीय लोक अदालत' के व्यापक प्रचार-प्रसार और जन-जागरूकता रैली निकाली...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु निकली रैली, 14 मार्च को सुलझेंगे लंबित मामले

शामली: दबंग बस एजेंटों की गुंडागर्दी, अवैध वसूली से इनकार करने पर टेंपो चालक को पीटा

शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में अवैध उगाही का विरोध करने पर दबंग बस एजेंटों द्वारा एक टेंपो चालक...
शामली 
शामली: दबंग बस एजेंटों की गुंडागर्दी, अवैध वसूली से इनकार करने पर टेंपो चालक को पीटा

देश में 10, 20 और 50 रुपए के नोटों की कमी नहीं: केंद्र का बड़ा बयान

नई दिल्ली। देश में करेंसी सर्कुलेशन में 10,20 और 50 रुपए के नोटों की कोई कमी नहीं है। यह जानकारी...
Breaking News  राष्ट्रीय 
देश में 10, 20 और 50 रुपए के नोटों की कमी नहीं: केंद्र का बड़ा बयान

सहारनपुर में मतदाता सूची से कटे 4.32 लाख नाम कटे, नए आवेदनों की लगी कतार

सहारनपुर। जनपद में चल रहे गहन मतदाता पुनरीक्षण (SR) अभियान के दौरान चुनावी प्रक्रिया में बड़े बदलाव देखने को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में मतदाता सूची से कटे 4.32 लाख नाम कटे, नए आवेदनों की लगी कतार

मध्य प्रदेश में पेट्रोल डीजल और रसोई गैस को लेकर अलर्ट CM मोहन यादव ने मंत्रियों को दिए सख्त निर्देश

मध्य प्रदेश में पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है।...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में पेट्रोल डीजल और रसोई गैस को लेकर अलर्ट CM मोहन यादव ने मंत्रियों को दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में मतदाता सूची से कटे 4.32 लाख नाम कटे, नए आवेदनों की लगी कतार

सहारनपुर। जनपद में चल रहे गहन मतदाता पुनरीक्षण (SR) अभियान के दौरान चुनावी प्रक्रिया में बड़े बदलाव देखने को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में मतदाता सूची से कटे 4.32 लाख नाम कटे, नए आवेदनों की लगी कतार

पूर्व IPL क्रिकेटर की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप..बोलीं- पति के कई अफेयर, जबरन बनाए मुझसे संबंध

कानपुर। पूर्व IPL क्रिकेटर और वर्तमान RBI अधिकारी अमित मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
पूर्व IPL क्रिकेटर की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप..बोलीं- पति के कई अफेयर, जबरन बनाए मुझसे संबंध

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सहारनपुर में ढाबा-रेस्टोरेंट कारोबार पर असर, सैकड़ों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित

सहारनपुर। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर वाहन तेजी से फर्राटा भर रहे हैं। यात्रियों को ये दूरी तय करने में अब पहले...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सहारनपुर में ढाबा-रेस्टोरेंट कारोबार पर असर, सैकड़ों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित

सहारनपुर में बेकाबू ट्रक कारों की दुकान में घुसे, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद के थाना जनकपुरी क्षेत्र में देहरादून चौक पर आज सुबह दो ट्रक अनियंत्रित होकर एक कारों
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बेकाबू ट्रक कारों की दुकान में घुसे, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना