दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सहारनपुर में ढाबा-रेस्टोरेंट कारोबार पर असर, सैकड़ों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित

सहारनपुर। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर वाहन तेजी से फर्राटा भर रहे हैं। यात्रियों को ये दूरी तय करने में अब पहले से आधा तिहाई समय ही लगता है। सहारनपुर में कस्बा गागलहेड़ी से सुंदरपुर तक के 25 किलोमीटर के दायरे में सैकड़ों दुकानदार, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालक का इससे रोजगार पूरी तरह से प्रभावित हुआ है।
 
आधी रात तक जबरदस्त रौनक रहती थी और हजारों लोगों की रोजी-रोटी वाहन चालकों और यात्रियों के चाय पान और खरीददारी पर निर्भर थी। अब ये सभी फ्लाईओवर के नीचे आ गए हैं और ग्राहकों से वंचित हो गए हैं। चमारीखेड़ा टोल के पास करोड़ों की लागत से भव्य रेस्टोरेंट के संचालक चंदन सिंह ने कहा कि उनका कारोबार पूरी तरह से डूब गया है। छुटमलपुर निवासी रेस्टोरेंट मालिक इंद्रजीत अरोड़ा ने कहा कि एक्सप्रेस-वे के कारण उन्हें अपना कारोबार बंद करना पड़ा। अब वे कहीं ओर जाने की योजना बना रहे हैं। छुटमलपुर के ढाबा संचालक सोनू ने भी अपना ढाबा बंद कर दिया है।
 
गांव रेहड़ी निवासी राजकुमार सैनी ने बताया कि उन्होंने चमारीखेड़े में 10 साल से चल रहे रेस्टोरेंट को बंद कर दिया है। ऐसे सैकड़ों लोग हैं जिनकी सड़क किनारे की करोड़ों रूपयों मूल्य की जमीन के दामों में भारी गिरावट आ गई है। 25 किलोमीटर के दायरे में सैकड़ों ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों का काम ठप्प होकर रह गया है।
Views: 26

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

मशरक में बंदर ने तीन दिनों में 60 से ज्यादा लोगों को काटा

सारण। मशरक नगर पंचायत क्षेत्र इन दिनों एक आक्रामक बंदर के खौफ के साये में है। पुराने रेलवे स्टेशन से...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
 मशरक में बंदर ने तीन दिनों में 60 से ज्यादा लोगों को काटा

मुज़फ़्फ़रनगर के शुक्रताल में जल अर्पण दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जल संरक्षण के नारे

शुकतीर्थ(मुज़फ़्फ़रनगर)। विकास खंड मोरना की ग्राम पंचायत शुक्रताल में मंगलवार को 'जल अर्पण दिवस' का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ़्फ़रनगर के शुक्रताल में जल अर्पण दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जल संरक्षण के नारे

देवबंद में बालक झुलसा, छत पर से गुजर रही एचटी लाइन को स्थानांतरित करने की मांग

देवबंद (सहारनपुर)।  घर की छत के ऊपर से होकर जा रही है एचटी लाइन की चपेट में आकर एक   तल्हेडी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद में बालक झुलसा, छत पर से गुजर रही एचटी लाइन को स्थानांतरित करने की मांग

संभल में खनन के गड्ढे में दबकर मजदूर की मौत, एक घायल

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में खनन के दौरान बने गड्ढे में काम कर रहे एक मजदूर की मिट्टी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में खनन के गड्ढे में दबकर मजदूर की मौत, एक घायल

मुरादाबाद: टैक्स बकाया पर नगर निगम की कार्रवाई, पूर्व डिप्टी मेयर के कॉम्प्लेक्स पर लगा ताला

मुरादाबाद। नगर निगम की ओर से बकाया कर वसूली को लेकर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: टैक्स बकाया पर नगर निगम की कार्रवाई, पूर्व डिप्टी मेयर के कॉम्प्लेक्स पर लगा ताला

उत्तर प्रदेश

विधानसभा सचिवालय में संसदीय अनुश्रवण समिति की बैठक, विधायक रितेश गुप्ता ने उठाए अहम मुद्दे

मुरादाबाद/लखनऊ। विधानसभा सचिवालय में संसदीय अनुश्रवण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों से जुड़े प्रोटोकॉल, विभिन्न...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
विधानसभा सचिवालय में संसदीय अनुश्रवण समिति की बैठक, विधायक रितेश गुप्ता ने उठाए अहम मुद्दे

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना