मुज़फ़्फ़रनगर के शुक्रताल में जल अर्पण दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जल संरक्षण के नारे

प्रभात फेरी में जल संरक्षण और वृक्षारोपण के लिए लिया सामूहिक संकल्प

शुकतीर्थ(मुज़फ़्फ़रनगर)। विकास खंड मोरना की ग्राम पंचायत शुक्रताल में मंगलवार को 'जल अर्पण दिवस' का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और जागरूकता के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना और भविष्य के लिए जल स्रोतों को सुरक्षित रखना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने अपने संबोधन में कहा कि जल ही जीवन है और इसे बचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जल संरक्षण के प्रति सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की सराहना की।मीरापुर विधायक प्रतिनिधि सुप्रिया पाल ने केंद्र और राज्य सरकार की जल योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि जल का सदुपयोग करना ही राष्ट्र सेवा है। वहीं जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने जानकारी दी कि 8 मार्च से 22 मार्च तक जल संरक्षण को समर्पित विशेष कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पृथ्वी पर पीने योग्य पानी केवल 2 से 3 प्रतिशत ही है, जिसे रेन वाटर हार्वेस्टिंग और तालाबों के पुनरुद्धार (अमृत सरोवर) जैसे उपायों से ही बचाया जा सकता है। अतिथियों और ग्रामवासियों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। 

राशिद मलिक तीसरी बार बने सपा यूथ ब्रिगेड मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष ये भी पढ़ें  राशिद मलिक तीसरी बार बने सपा यूथ ब्रिगेड मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष

प्रभात फेरी से हुई जागरूकता की शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह प्रभात फेरी के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। जल संरक्षण का संदेश देते हुए यह प्रभात फेरी पंचायत के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इसके बाद 'जल वंदना' और 'जल बंधन' जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जल के महत्व को रेखांकित किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने 'जल संकल्प' लेकर जल को व्यर्थ न करने और इसके संरक्षण में योगदान देने की शपथ ली।

मुजफ्फरनगर में 'ट्रिपल इंजन' सरकार के दावों का निकला दम; 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 63 हजार से ज़्यादा लोगों ने खोली नगरपालिका के विकास की पोल ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में 'ट्रिपल इंजन' सरकार के दावों का निकला दम; 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 63 हजार से ज़्यादा लोगों ने खोली नगरपालिका के विकास की पोल

ग्रामीणों को दी तकनीकी जानकारी
कार्यक्रम में सभी अधिकारियों ने जल स्रोतों के रखरखाव और जल की बर्बादी रोकने के लिए तकनीकी पहलुओं पर भी ग्रामीणों को जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता अभियान समिति के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान राजपाल सैनी ने की और संचालन सुमित कुमार ने किया। इस अवसर पर मीरापुर विधानसभा के विधायक के प्रतिनिधि, जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता संजय कुमार, जिला समन्वयक डीपीएमयू, डीपीएम टीपीआई, सहायक अभियंता, जूनियर इंजीनियर, परियोजना प्रबंधक (कार्यदायी संस्था) और भारी संख्या में स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर के बिजोपुरा मे प्रधानी चुनाव की रंजिश में खूनी संघर्ष, प्रधान के बेटे ने साथियों संग किया जानलेवा हमला ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के बिजोपुरा मे प्रधानी चुनाव की रंजिश में खूनी संघर्ष, प्रधान के बेटे ने साथियों संग किया जानलेवा हमला

 

Views: 23

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नरेंद्र बालियान | मोरना-भोपा-ककरौली प्रतिनिधि Picture

पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ का सख्त रुख, एजी एन्वायरो पर 5 लाख की पेनल्टी, 3 सुपरवाइजरों की सेवा समाप्त

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कृष्णा करुणेश ने मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ का सख्त रुख, एजी एन्वायरो पर 5 लाख की पेनल्टी, 3 सुपरवाइजरों की सेवा समाप्त

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाया, बजट बढ़ाकर 8.69 लाख करोड़ रुपए किए

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को जल जीवन मिशन को दिसंबर 2028 तक...
Breaking News  राष्ट्रीय 
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाया, बजट बढ़ाकर 8.69 लाख करोड़ रुपए किए

राज्यसभा चुनाव: 26 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, अब 3 राज्यों की 11 सीटों पर होगा मुकाबला

नर्द दिल्ली। राज्यसभा की 37 राज्यसभा सीटों के द्विवार्षिक चुनाव में नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  हरियाणा  बिहार  महाराष्ट्र  अन्य राज्य 
राज्यसभा चुनाव: 26 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, अब 3 राज्यों की 11 सीटों पर होगा मुकाबला

शामली: गढ़ी अब्दुल्ला में अवैध आरा मशीनों का खेल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से वन विभाग में हड़कंप

शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में वन विभाग की कथित मिलीभगत और सुस्त कार्यप्रणाली का एक बड़ा मामला सामने...
शामली 
शामली: गढ़ी अब्दुल्ला में अवैध आरा मशीनों का खेल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से वन विभाग में हड़कंप

नोएडा में फोनरवा की विशेष पहल, 15 मार्च को शहर में चलेगा स्वच्छता अभियान

नोएडा। मंगलवार को फैडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) की कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। बैठक में समिति द्वारा...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में फोनरवा की विशेष पहल, 15 मार्च को शहर में चलेगा स्वच्छता अभियान

उत्तर प्रदेश

ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले में मुरादाबाद का युवक घायल

मुरादाबाद। मध्य पूर्व में बढ़ते ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले की एक घटना में मुरादाबाद का एक युवक गंभीर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले में मुरादाबाद का युवक घायल

स्मार्ट सिटी मुरादाबाद में अवैध मंगलवार बाजार पर सवाल, रोक के बावजूद लग रहा बाजार

मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहे मुरादाबाद शहर की छवि पर उस समय सवाल उठने लगते हैं,...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
स्मार्ट सिटी मुरादाबाद में अवैध मंगलवार बाजार पर सवाल, रोक के बावजूद लग रहा बाजार

सहारनपुर: आश्वासन समिति का औचक निरीक्षण, जिला अस्पताल और स्कूलों में जांची व्यवस्थाएं

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा की आश्वासन समिति  ने मंगलवार को सहारनपुर मंडल का महत्वपूर्ण दौरा किया। समिति के सदस्यों ने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: आश्वासन समिति का औचक निरीक्षण, जिला अस्पताल और स्कूलों में जांची व्यवस्थाएं

यूपी में रसोई गैस के लिए हाहाकार: गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 4-5 दिन की वेटिंग से जनता परेशान

लखनऊ/कानपुर/गोरखपुर ।  उत्तर प्रदेश के आम उपभोक्ताओं के लिए रसोई का बजट ही नहीं, अब रसोई का प्रबंधन भी   आम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  गोरखपुर 
यूपी में रसोई गैस के लिए हाहाकार: गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 4-5 दिन की वेटिंग से जनता परेशान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना