ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले में मुरादाबाद का युवक घायल
मुरादाबाद। मध्य पूर्व में बढ़ते ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले की एक घटना में मुरादाबाद का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान मोहम्मद आज़म के रूप में हुई है, जो सऊदी अरब की राजधानी रियाद में डीज़ल मैकेनिक के रूप में काम करता है।
बताया जा रहा है कि रियाद के अलखरद इलाके में अचानक मिसाइल गिरने की घटना हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में मुरादाबाद निवासी मोहम्मद आज़म भी घायल हो गए। मिसाइल गिरने से हुए धमाके के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गईं। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्यकर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उनका उपचार शुरू कराया।
ये भी पढ़ें अमरोहा में अपहृत मासूम विवहान सकुशल बरामद, 12 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तारउधर इस घटना की सूचना जैसे ही मुरादाबाद में आज़म के परिवार तक पहुंची, परिवार में चिंता का माहौल बन गया। परिजन लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने में जुटे हुए हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मोहम्मद आज़म लंबे समय से सऊदी अरब में रहकर डीज़ल मैकेनिक का काम कर रहे थे और अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। अब इस घटना के बाद परिवार के लोग काफी परेशान हैं और उनके सुरक्षित होने की खबर का इंतजार कर रहे हैं।
फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है और डॉक्टर उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं। परिवार और परिचितों को उम्मीद है कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर अपने घर लौटेंगे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां