सहारनपुर थाना बड़गांव पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
सहारनपुर। थाना बड़गांव पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मुकदमें में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।
जानकारी के अनुसार विगत 9 मार्च को वादी की तहरीर पर अभियुक्त छोटा उर्फ हंसराज पुत्र भोपाल गांव डिडौली खेड़ा थाना चिलकाना के खिलाफ वादी की 12 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने व धमकी देने की सूचना के सम्बन्ध मे थाना बड़गांव पर धारा 65/351(2) बीएनएस व 4(2) पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
ये भी पढ़ें मुरादाबाद में सर्राफ की दुकान में 'सफाई' से हाथ मार गई महिला, साथी ने बातों में उलझाया, वीडियो वायरलथाना बडगांव प्रभारी रमेश चन्द्र सिह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उनके व उपनिरीक्षक रवि कुमार व सतीश चंन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुकदमा में नाबालिग से दुष्कर्म के मुकदमें में वांछित अभियुक्त छोटा उर्फ हंसरूप पुत्र भोपाल गांव डिडौली खेड़ा थाना चिलकाना को बस अडडा देवबन्द से गिरफ्तार कर लिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां