उत्तम नगर हत्याकांड : बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची आरोपी की मां, आज होगी सुनवाई

On

नई दिल्ली। दिल्ली के उत्तमनगर इलाके में होली के दिन हुई तरुण की हत्या के मामले में प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई की थी। वहीं, अब इस मामले में आरोपी के परिजन दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। दिल्ली हाईकोर्ट मंगलवार को मामले की सुनवाई करेगा। दिल्ली हाईकोर्ट में आरोपी की मां ने बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि मामले में सह-आरोपी का घर गिरा दिया गया है और उनके घर को भी गिराए जाने की आशंका है। बता दें कि 8 मार्च को आरोपियों के घर बुलडोजर की कार्रवाई की थी जबिक 9 मार्च को तीन महिलाओं को हिरासत में लिया गया था। दिल्ली पुलिस के अनुसार, हिरासत में ली गई महिलाओं में सायरा, शरीफ और सलमा शामिल थीं। दिल्ली पुलिस इस हत्याकांड में पहले ही एक नाबालिग समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

 

असम के दीमा हसाओ में यात्री वैन 200 फीट नीचे गिरी, तीन लोगों की मौत, चार अन्य घायल ये भी पढ़ें  असम के दीमा हसाओ में यात्री वैन 200 फीट नीचे गिरी, तीन लोगों की मौत, चार अन्य घायल

पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में ईरान के हमले जारी, अब तक 52,000 भारतीय वापस लौटे  ये भी पढ़ें  पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में ईरान के हमले जारी, अब तक 52,000 भारतीय वापस लौटे

यह घटना होली के दिन उत्तमनगर की जेजे कॉलोनी में हुई। पीड़ित पक्ष का दावा है कि 11 वर्षीय बच्ची अपनी छत पर होली खेल रही थी। इसी दौरान उसकी ओर से फेंका गया एक गुब्बारा नीचे गिर गया और वहां से गुजर रही मुस्लिम समुदाय की एक महिला पर रंग के छींटे पड़ गए। बच्ची के परिजनों ने बताया कि उन्होंने मुस्लिम समुदाय की महिला से तुरंत माफी मांग ली थी। इसके बावजूद महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया और उसके परिजन व रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि उन लोगों ने 26 वर्षीय तरुण कुमार को घेर लिया और क्रिकेट बैट, लाठियों व पत्थरों से हमला कर दिया।

मुजफ्फरनगर में नमाज के लिए मस्जिद जा रहे पिता-पुत्र पर हमला और मेले में युवकों की पिटाई, मारपीट की दो घटनाओं से सनसनी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में नमाज के लिए मस्जिद जा रहे पिता-पुत्र पर हमला और मेले में युवकों की पिटाई, मारपीट की दो घटनाओं से सनसनी

 

गंभीर रूप से घायल तरुण कुमार को अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। तरुण की मौत के बाद शुक्रवार को इलाके में तनाव काफी बढ़ गया। हिंदू संगठनों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़कों पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। तनाव को देखते हुए इलाके की कई दुकानों को एहतियातन बंद रखा गया। दिल्ली प्रशासन की ओर से मामले में कड़ी कार्रवाई की गई है। इसके अलावा, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस उनकी धरपकड़ में लगी है। 

Views: 28

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

देहरादून में रिश्तों का कत्ल! आंखों में मिर्च, प्रेमी संग सैर और फिर पति को 'जहर'; केस दर्ज

देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में घटी यह घटना किसी डरावनी फिल्म की पटकथा जैसी लगती है। पुलिस जांच...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
देहरादून में रिश्तों का कत्ल! आंखों में मिर्च, प्रेमी संग सैर और फिर पति को 'जहर';  केस दर्ज

नसीरपुर प्रकरण: सांसद हरेंद्र मलिक पहुंचे दोनों परिवारों के बीच, भाईचारा बनाए रखने की अपील

मुजफ्फरनगर। नसीरपुर प्रकरण को लेकर मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक सोमवार को दोनों पक्षों के परिवारों के बीच पहुंचे और...
मुज़फ़्फ़रनगर 
नसीरपुर प्रकरण: सांसद हरेंद्र मलिक पहुंचे दोनों परिवारों के बीच, भाईचारा बनाए रखने की अपील

गुरुग्राम में कंस्ट्रक्शन साइट पर सात श्रमिकों की मौत.. सिग्नेचर ग्लोबल को मिला नोटिस

  गुरुग्राम। कंस्ट्रक्शन साइट पर सात श्रमिकों की मौत के बाद रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल को पुलिस ने नोटिस   अधिकारियों...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  गुरुग्राम 
गुरुग्राम में कंस्ट्रक्शन साइट पर सात श्रमिकों की मौत.. सिग्नेचर ग्लोबल को मिला नोटिस

नोएडा पुलिस ने किया फर्जी रिक्रूटमेंट सेंटर का पर्दाफाश, 4 महिलाओं समेत 6 शातिर गिरफ्तार

नोएडा। देश और विदेशों में क्रूज शिप पर नौकरी दिलाने के नाम धोखाधड़ी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय रैकेट का थाना...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा पुलिस ने किया फर्जी रिक्रूटमेंट सेंटर का पर्दाफाश, 4 महिलाओं समेत 6 शातिर गिरफ्तार

शामली में चिकित्सक की लापरवाही से महिला की मौत का आरोप, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

   शामली। जनपद के मेरठ-करनाल मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल में चिकित्सक की कथित लापरवाही के चलते एक प्रसूता की...
शामली 
 शामली में चिकित्सक की लापरवाही से महिला की मौत का आरोप, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

उत्तर प्रदेश

मेरठ: एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने किराएदार युवती पर लगाए गंभीर आरोप, न्याय की गुहार

मेरठ। मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी अशरफ मलिक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को प्रार्थना पत्र सौंपकर अपने ही घर में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने किराएदार युवती पर लगाए गंभीर आरोप, न्याय की गुहार

सहारनपुर के नानौता में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार

नानौता (सहारनपुर)। जनपद के नानौता थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय मासूम छात्र ने अपनी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के नानौता में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार

मेरठ: बेटे की हत्या को हादसा दिखाने की साजिश, पीड़ित पिता ने एसएसपी ऑफिस में लगाई न्याय की गुहार

   मेरठ। जनपद के थाना पल्लवपुरम क्षेत्र में जनवरी माह में हुई एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पीड़ित...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: बेटे की हत्या को हादसा दिखाने की साजिश, पीड़ित पिता ने एसएसपी ऑफिस में लगाई न्याय की गुहार

सहारनपुर में डिजिटल क्रांति: राजस्व कार्यों के लिए रोवर उपकरण का प्रशिक्षण शुरु

सहारनपुर। मंडलीय मुख्यालय पर स्थित कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में राजस्व कार्यों को आधुनिक बनाने की दिशा में एक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में डिजिटल क्रांति: राजस्व कार्यों के लिए रोवर उपकरण का प्रशिक्षण शुरु

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना