स्कूल वैन से भिड़ी बाइक, युवक की मौत; पत्नी और चाची गंभीर घायल

On

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में फफूंद–ककोर मार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और चाची गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद वैन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, शरद सोमवार रात अपनी पत्नी और चाची को उद्योग केंद्र छोड़ने गए थे। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह दोनों को बाइक से वापस घर ला रहे थे। जैसे ही वे फफूंद–ककोर मार्ग पर राधा कृष्ण इंटर कॉलेज कटरा के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक निजी स्कूल की वैन से उनकी बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। वैन बच्चों को लेने के लिए सल्लाहपुर जा रही थी।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला, धारदार हथियार से नाक काटने की कोशिश; ट्रेन के टॉयलेट में छिपकर बचाई जान ये भी पढ़ें  स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला, धारदार हथियार से नाक काटने की कोशिश; ट्रेन के टॉयलेट में छिपकर बचाई जान

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार शरद चंद्र उर्फ छोटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वैन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बाइक पर बैठी पत्नी सोनी और चाची सर्वेश कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना को देखकर राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी दिबियापुर भेजा, जहां डॉक्टरों ने शरद चंद्र उर्फ छोटे को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सोनी और सर्वेश कुमारी को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

निशांत कुमार JDU में शामिल: NDA नेताओं ने दी बधाई, जानें बिहार की राजनीति पर क्या होगा असर ये भी पढ़ें  निशांत कुमार JDU में शामिल: NDA नेताओं ने दी बधाई, जानें बिहार की राजनीति पर क्या होगा असर

बताया गया है कि मृतक शरद चंद्र के तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें कुणाल (7 वर्ष), राघव (6 वर्ष) और तान्या (4 वर्ष) शामिल हैं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मृतक का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का इलाज जारी है और फरार वैन चालक की तलाश की जा रही है।

रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट में घुसकर फायरिंग, वेटर की मौत; गैंगस्टर प्रिंस खान ने मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी  ये भी पढ़ें  रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट में घुसकर फायरिंग, वेटर की मौत; गैंगस्टर प्रिंस खान ने मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी

Views: 17

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

शामली में चिकित्सक की लापरवाही से महिला की मौत का आरोप, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

   शामली। जनपद के मेरठ-करनाल मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल में चिकित्सक की कथित लापरवाही के चलते एक प्रसूता की...
शामली 
 शामली में चिकित्सक की लापरवाही से महिला की मौत का आरोप, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

इक्विटी इनफ्लो फरवरी में बढ़कर 25,977.91 करोड़ रुपए हुआ, एयूएम 82 लाख करोड़ रुपए के पार

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में नेट इक्विटी इनफ्लो फरवरी में बढ़कर 25,977.91 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि जनवरी...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
इक्विटी इनफ्लो फरवरी में बढ़कर 25,977.91 करोड़ रुपए हुआ, एयूएम 82 लाख करोड़ रुपए के पार

मेरठ: एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने किराएदार युवती पर लगाए गंभीर आरोप, न्याय की गुहार

मेरठ। मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी अशरफ मलिक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को प्रार्थना पत्र सौंपकर अपने ही घर में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने किराएदार युवती पर लगाए गंभीर आरोप, न्याय की गुहार

सहारनपुर के नानौता में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार

नानौता (सहारनपुर)। जनपद के नानौता थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय मासूम छात्र ने अपनी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के नानौता में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार

आयकर विभाग ने 22 राज्यों में 62 रेस्त्रां पर छापे मारे, 408 करोड़ का राजस्व छिपाने का खुलासा

नयी दिल्ली। आयकर विभाग ने देश के विभिन्न राज्यों में 62 रेस्त्रां पर छापेमारी की है जिसमें 408 करोड़ रुपये...
Breaking News  राष्ट्रीय 
आयकर विभाग ने 22 राज्यों में 62 रेस्त्रां पर छापे मारे, 408 करोड़ का राजस्व छिपाने का खुलासा

उत्तर प्रदेश

मेरठ: एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने किराएदार युवती पर लगाए गंभीर आरोप, न्याय की गुहार

मेरठ। मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी अशरफ मलिक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को प्रार्थना पत्र सौंपकर अपने ही घर में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने किराएदार युवती पर लगाए गंभीर आरोप, न्याय की गुहार

सहारनपुर के नानौता में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार

नानौता (सहारनपुर)। जनपद के नानौता थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय मासूम छात्र ने अपनी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के नानौता में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार

मेरठ: बेटे की हत्या को हादसा दिखाने की साजिश, पीड़ित पिता ने एसएसपी ऑफिस में लगाई न्याय की गुहार

   मेरठ। जनपद के थाना पल्लवपुरम क्षेत्र में जनवरी माह में हुई एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पीड़ित...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: बेटे की हत्या को हादसा दिखाने की साजिश, पीड़ित पिता ने एसएसपी ऑफिस में लगाई न्याय की गुहार

सहारनपुर में डिजिटल क्रांति: राजस्व कार्यों के लिए रोवर उपकरण का प्रशिक्षण शुरु

सहारनपुर। मंडलीय मुख्यालय पर स्थित कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में राजस्व कार्यों को आधुनिक बनाने की दिशा में एक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में डिजिटल क्रांति: राजस्व कार्यों के लिए रोवर उपकरण का प्रशिक्षण शुरु

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना