होली के बाद कानपुर में रंगों का ऐतिहासिक गंगा मेला शुरू, गलियों में रंग और उल्लास का दिख रहा नजारा

On

कानपुर। देश भर में होली का रंग भले ही उतरने लगा हो, लेकिन कानपुर में रंगों का असली उत्सव अब शुरू होता है। सदियों पुरानी परंपरा और अनोखी रंग-बिरंगी झलकियों के लिए प्रसिद्ध ऐतिहासिक गंगा मेले की शुरुआत मंगलवार को हटिया स्थित रज्जन बाबू पार्क में झंडारोहण के साथ हुई। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को ध्वजारोहण कर मेले का शुभारंभ किया, जिसके साथ ही शहर की गलियों में रंग और उल्लास का अनोखा नजारा दिखाई देने लगा।

गंगा मेले की पहचान रंगों से सजे ठेलों के साथ निकलने वाली टोलियों से होती है। ये टोलियां शहर की तंग गलियों और पुराने बाजारों से गुजरते हुए लोगों को अपने साथ इस रंगोत्सव में शामिल करती चलती हैं। ढोल-नगाड़ों की गूंज, उड़ता अबीर-गुलाल और रंगों से सराबोर लोग—यह दृश्य कानपुर की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। टोलियां आगे बढ़ते हुए बहाना रोड तक पहुंचेंगी, जहां मटकी फोड़ और कपड़ा फाड़ होली का आयोजन किया जाएगा, जिसे देखने के लिए हर साल हजारों लोग उमड़ते हैं।

मुज़फ्फरनगर में सपा के पूर्व अध्यक्ष और 'प्रधान' परिवार पर गंभीर आरोप, गाजियाबाद में 10 टन कॉपर चोरी, मुकदमा दर्ज ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में सपा के पूर्व अध्यक्ष और 'प्रधान' परिवार पर गंभीर आरोप, गाजियाबाद में 10 टन कॉपर चोरी, मुकदमा दर्ज

कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, भाजपा एमएलसी सलील बिश्नोई, आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेयी, हटिया मेला कमेटी के सदस्य तथा हास्य कलाकार अनु अवस्थी सहित कई जनप्रतिनिधि और इलाकाई लोग मौजूद रहे।

Lucknow के लोहिया अस्पताल इमरजेंसी में बुरा बर्ताव: नर्स ने गलत इंजेक्शन लगाया, सिक्योरिटी ने बहनों को पीटा! ये भी पढ़ें  Lucknow के लोहिया अस्पताल इमरजेंसी में बुरा बर्ताव: नर्स ने गलत इंजेक्शन लगाया, सिक्योरिटी ने बहनों को पीटा!

गंगा मेला कमेटी के अध्यक्ष ज्ञानेश बिश्नोई ने बताया कि इस वर्ष 85वां गंगा मेला आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी कारणवश इस बार भैंस ठेला गंगा मेले का हिस्सा नहीं बन पाया है। हालांकि टोलियों में ट्रैक्टर-गाड़ियां और ऊंट लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। दोपहर तक चलने वाले इस रंगोत्सव के बाद सरसैया घाट पर गंगा मेले का मुख्य आयोजन होगा, जहां बड़ी संख्या में लोग गंगा तट पर पहुंचकर एक-दूसरे को बधाई देंगे और इस ऐतिहासिक परंपरा का हिस्सा बनेंगे।

मुरादाबाद में सर्राफ की दुकान में 'सफाई' से हाथ मार गई महिला, साथी ने बातों में उलझाया, वीडियो वायरल ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में सर्राफ की दुकान में 'सफाई' से हाथ मार गई महिला, साथी ने बातों में उलझाया, वीडियो वायरल

दरअसल, गंगा मेले की परंपरा 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के 43 क्रांतिकारियों जुड़ी मानी जाती है। जब अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में जीत के बाद क्रांतिकारियों और शहरवासियों ने गंगा तट पर एकत्र होकर रंग खेलते हुए इस उत्सव को मनाया था। तभी से यह परंपरा आज तक चली आ रही है और हर वर्ष होली के बाद कानपुर में गंगा मेला बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।

Views: 23

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

एरोड्रम लाइसेंस मिलने से जेवर एयरपोर्ट संचालन की राह साफ, मुख्यमंत्री योगी से मिला डेलीगेशन

लखनऊ  । उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन की दिशा में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
एरोड्रम लाइसेंस मिलने से जेवर एयरपोर्ट संचालन की राह साफ, मुख्यमंत्री योगी से मिला डेलीगेशन

मुजफ्फरनगर: ईरान-इजराइल युद्ध की तपिश रसोई तक, अब 25 दिन में मिलेगा केवल एक सिलेंडर; कमर्शियल सप्लाई पर भी लगाम

मुजफ्फरनगर। पश्चिम एशिया में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच गहराते युद्ध के बादलों का असर अब भारत के मध्यम...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: ईरान-इजराइल युद्ध की तपिश रसोई तक, अब 25 दिन में मिलेगा केवल एक सिलेंडर; कमर्शियल सप्लाई पर भी लगाम

सोनीपत : किसान संजय की बेटी की शादी में पहुंचे राहुल गांधी, इसी किसान के खेत में चलाया था ट्रैक्टर

चंडीगढ़। लोकसभा में नेता विपक्ष व सांसद राहुल गांधी सोनीपत के गांव मदीना निवासी संजय की बेटी की शादी में...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
सोनीपत : किसान संजय की बेटी की शादी में पहुंचे राहुल गांधी, इसी किसान के खेत में चलाया था ट्रैक्टर

संसद में हंगामे के बीच विपक्ष का सरकार पर हमला, किसानों व अंतरराष्ट्रीय हालात पर चर्चा की मांग

नई दिल्ली। संसद के सत्र में विभिन्न मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव तेज हो गया...
Breaking News  राष्ट्रीय 
संसद में हंगामे के बीच विपक्ष का सरकार पर हमला, किसानों व अंतरराष्ट्रीय हालात पर चर्चा की मांग

चंडीगढ़ ब्रांच फ्रॉड मामले में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने 645 करोड़ रुपए के दावे चुकाए

नई दिल्ली आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने मंगलवार को बताया कि उसने अपनी चंडीगढ़ शाखा में हुए धोखाधड़ी मामले से जुड़े...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
चंडीगढ़ ब्रांच फ्रॉड मामले में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने 645 करोड़ रुपए के दावे चुकाए

उत्तर प्रदेश

एरोड्रम लाइसेंस मिलने से जेवर एयरपोर्ट संचालन की राह साफ, मुख्यमंत्री योगी से मिला डेलीगेशन

लखनऊ  । उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन की दिशा में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
एरोड्रम लाइसेंस मिलने से जेवर एयरपोर्ट संचालन की राह साफ, मुख्यमंत्री योगी से मिला डेलीगेशन

शाहजहांपुर में कब्रिस्तान में घुसे पालतू कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला, पांच अज्ञात पर मुकदमा

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार को कब्रिस्तान में घुसे एक पालतू कुत्ते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बरेली  
शाहजहांपुर में कब्रिस्तान में घुसे पालतू कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला, पांच अज्ञात पर मुकदमा

हाइवे पर आलू रखकर प्रदर्शन… पुलिस ने लात मारी तो भड़क गए नेताजी

हाइवे पर विरोध प्रदर्शन का एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने लोगों को हैरान भी किया और हंसने पर भी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हाइवे पर आलू रखकर प्रदर्शन… पुलिस ने लात मारी तो भड़क गए नेताजी

कानपुर में VIP स्वागत से थमा ट्रैफिक! बीच सड़क माला पहनते दिखे डिप्टी CM

कानपुर की एक बिजी सड़क पर अचानक ट्रैफिक रुक गया…लोग सोचते रह गए कि आखिर हुआ क्या है।तभी...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में VIP स्वागत से थमा ट्रैफिक! बीच सड़क माला पहनते दिखे डिप्टी CM

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना