कानपुर: नशा तस्करों से सांठगांठ करने वाले चार पुलिसकर्मी निलंबित, पुलिस आयुक्त की बड़ी कार्रवाई

On

 

कानपुर। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए पुलिस आयुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। मादक पदार्थ तस्करों के साथ मिलीभगत के आरोप में एक उपनिरीक्षक (दरोगा) और तीन हेड कांस्टेबलों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

अमरोहा में जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप, ग्रामीणों में आक्रोश ये भी पढ़ें  अमरोहा में जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप, ग्रामीणों में आक्रोश

सांसद की शिकायत पर हुई कार्रवाई

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में सम्पूर्ण समाधान दिवस संपन्न, जिलाधिकारी ने किसानों को दिये निःशुल्क बीज और सोलर ट्रैप ये भी पढ़ें  सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में सम्पूर्ण समाधान दिवस संपन्न, जिलाधिकारी ने किसानों को दिये निःशुल्क बीज और सोलर ट्रैप

पुलिस कमिश्नरेट को क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी क्रम में माननीय सांसद द्वारा भी पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल से कुछ पुलिसकर्मियों की तस्करों के साथ संलिप्तता की शिकायत की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस उपायुक्त (ऑपरेशन्स) श्री सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित की गई।

 दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत ये भी पढ़ें   दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

जांच में दोषी पाए गए पुलिसकर्मी

प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि कुछ पुलिसकर्मी अपने पद का दुरुपयोग कर नशा तस्करों के साथ लगातार संपर्क में थे और अवैध कारोबार को संरक्षण दे रहे थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर निम्नलिखित पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है:

  • उ0नि0 श्रवण कुमार: चौकी प्रभारी पनकी मंदिर, थाना पनकी।

  • हे0का0 रंजीत कुमार: थाना काकादेव।

  • हे0का0 कमलाकांत: रिजर्व पुलिस लाइन।

  • हे0का0 जितेंद्र प्रताप सिंह: थाना सचेंडी।

कठोर विभागीय जांच के आदेश

इस पूरे प्रकरण की विस्तृत विभागीय जांच अब अपर पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) अंजलि विश्वकर्मा द्वारा की जा रही है। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जांच के बाद दोष सिद्ध होने पर संबंधितों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि विभाग में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या अवैध गतिविधियों में संलिप्तता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Views: 24

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

गाजियाबाद: खोड़ा अग्निकांड के पीड़ितों से मिले कैबिनेट मंत्री, एसडीएम को दिए जांच और आर्थिक सहायता के निर्देश

   गाजियाबाद। खोड़ा के न्यू अजंता पार्क में हुए भीषण अग्निकांड, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, के बाद...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: खोड़ा अग्निकांड के पीड़ितों से मिले कैबिनेट मंत्री, एसडीएम को दिए जांच और आर्थिक सहायता के निर्देश

सहारनपुर : दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत,ग्रामीणों व परिजनों ने लगाया जाम

सहारनपुर (बड़गांव)। सहारनपुर जनपद के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव बहेड़ा के पास दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत,ग्रामीणों व परिजनों ने लगाया जाम

ग्रेटर नोएडा : विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

नोएडा। फर्जी वर्क वीजा तैयार कर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा :  विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में हिन्दू बस्ती में मुस्लिमों ने खरीदे मकान, खाली ना कराने पर आंदोलन की चेतावनी

   मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी गौशाला मोहल्ले में मकान को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी तक सुलझ नहीं पाया...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में हिन्दू बस्ती में मुस्लिमों ने खरीदे मकान, खाली ना कराने पर आंदोलन की चेतावनी

मुजफ्फरनगर में 'ट्रिपल इंजन' सरकार के दावों का निकला दम; 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 55 हजार से ज़्यादा लोगों ने खोली नगरपालिका के विकास की पोल

मुजफ्फरनगर। देश में 2014 और उत्तर प्रदेश में 2017 से भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार है। मुजफ्फरनगर शहर...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'ट्रिपल इंजन' सरकार के दावों का निकला दम; 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 55 हजार से ज़्यादा लोगों ने खोली नगरपालिका के विकास की पोल

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर : दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत,ग्रामीणों व परिजनों ने लगाया जाम

सहारनपुर (बड़गांव)। सहारनपुर जनपद के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव बहेड़ा के पास दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत,ग्रामीणों व परिजनों ने लगाया जाम

लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, एक घंटे विमान में फंसे रहे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम

लखनऊ। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर इंडिगो फ्लाइड में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, एक घंटे विमान में फंसे रहे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम

उत्तर प्रदेश सरकार और हिंदुजा ग्रुप के बीच 'प्रोजेक्ट गंगा' के तहत एमओयू साइन हुआ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का प्रदेश में निवेश कराने पर विशेष जोर है। सोमवार को शहर के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश सरकार और हिंदुजा ग्रुप के बीच 'प्रोजेक्ट गंगा' के तहत एमओयू साइन हुआ

मेरठ में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने की एसएसपी से मुलाकात

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने की हालिया कार्रवाई के बाद मुस्लिम समुदाय में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने की एसएसपी से मुलाकात

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव