बरेली एएनटीएफ टीम ने 5 करोड़ की स्मैक के साथ एक आरोपित तस्कर को दबोचा
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने नशे के गोरखधंधेेे से जड़े एक तस्कर को बीती रात शनिवार को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 2.64 किलोग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपित के पास से एक मोबाइल फोन और 560 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
एएनटीएफ यूनिट बरेली के प्रभारी उपनिरीक्षक विकास यादव ने बताया कि टीम को काफी समय से बरेली और आसपास के क्षेत्रों में स्मैक की तस्करी की सूचना मिल रही थी। शनिवार देर रात टीम को सूचना मिली कि एक तस्कर बड़ी मात्रा में स्मैक लेकर सप्लाई के लिए जा रहा है। इस पर एएनटीएफ टीम ने थाना सुभाषनगर क्षेत्र में बरेली-बदायूं रोड पर ग्राम रौंधी जाने वाले रास्ते के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से स्मैक बरामद हुई। आरोपित की पहचान स्मैक तस्कर शोभित गुप्ता पुत्र पप्पू गुप्ता निवासी ग्राम सैंजनी, थाना मूसाझाग, जिला बदायूं के रूप में हुई।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपित स्मैक की सप्लाई पंजाब और उसके आसपास के क्षेत्रों तक करता था। शनिवार को भी वह स्मैक की खेप लेकर सप्लाई के लिए जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही एएनटीएफ टीम ने उसे दबोच लिया।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: जानसठ समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, DM और SSP ने सुनीं जनता की समस्याएंआरोपित के खिलाफ थाना सुभाषनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बाद में उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। इस कार्रवाई में एएनटीएफ यूनिट बरेली के हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल सौरभ चौधरी, अंकित यादव, कुश कुमार, विनीत कुमार, रसविंद्र चौधरी और महिला कांस्टेबल छाया शामिल रहीं। थाना सुभाषनगर पुलिस ने भी सहयोग किया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां