SC के आदेश के बाद बड़ा एक्शन, मेरठ की सेंट्रल मार्केट पर चलेगा बुलडोजर!
मेरठ। मेरठ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आज सेंट्रल मार्केट में बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जाएगा।
आवास विकास परिषद की टीम आज सुबह से ही कार्रवाई के लिए तैयार है और इलाके में भारी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
जानकारी के मुताबिक 33 संपत्तियों पर बने 100 से ज्यादा दुकानों और शोरूमों को बुलडोजर से गिराया जाएगा। आरोप है कि यहां आवासीय कॉलोनी में लैंड यूज का दुरुपयोग करते हुए अवैध तरीके से दुकानों और शोरूम का निर्माण कर दिया गया था।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के करीब दो साल पुराने आदेश के बाद की जा रही है। आदेश का पालन न करने पर अधिकारी अवमानना के मामले में फंस गए थे, जिसके बाद अब सख्त कदम उठाया जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने ध्वस्तीकरण के बाद अधिकारियों से पूरी कार्यवाही की रिपोर्ट भी मांगी है।
गौरतलब है कि पिछले साल भी इसी इलाके में 32 दुकानों का एक अवैध कॉम्प्लेक्स बुलडोजर से ध्वस्त किया गया था।
अब देखना होगा कि आज होने वाली इस बड़ी कार्रवाई के बाद मेरठ की सेंट्रल मार्केट में क्या हालात बनते हैं
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां