मुंबई में गैस संकट से 20 फीसदी होटल-रेस्टोरेंट बंद, पेट्रोलियम मंत्री से आपूर्ति सुचारू रखने की मांग

On

मुंबई। इंडियन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (आहार) ने कमर्शियल सिलेंडर्स की कमी पर चिंता जताई है। आहार ने कहा है कि कमर्शियल सिलेंडर्स की भारी कमी हो गई है। इस वजह से करीब 20 फीसदी होटल और रेस्तरां को अपना संचालन बंद करना पड़ा है। साथ ही, आहार ने पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर समाधान की मांग की है। वहीं, गैस संकट को लेकर आहार प्रतिनिधिमंडल आज महाराष्ट्र के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल से मुलाकात करेगा।

 

दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार  ये भी पढ़ें  दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

पीएम मोदी का ममता सरकार पर हमला, 'राष्ट्रपति मुर्मु के अपमान के लिए टीएमसी को माफ नहीं करेगी बंगाल की जनता'  ये भी पढ़ें  पीएम मोदी का ममता सरकार पर हमला, 'राष्ट्रपति मुर्मु के अपमान के लिए टीएमसी को माफ नहीं करेगी बंगाल की जनता'

आहार के अध्यक्ष विजय शेट्टी ने चेतावनी दी कि यदि अगले 72 घंटों के भीतर आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो मुंबई के 50 फीसदी तक रेस्तरां बंद हो सकते हैं। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष बढ़ने से होर्मुज जलडमरूमध्य से टैंकरों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है। भारत भी अपनी एलपीजी गैस का एक बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से आयात करता है, इसलिए आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। मुंबई के होटल-रेस्टोरेंट के सामने यह संकट कई सालों के बाद खड़ा हुआ है। आहार ने पेट्रोलियम मंत्री को पत्र लिखकर बताया है, "हमारी संस्था लगभग 8000 छोटे रेस्टोरेंट, परमिट रूम और होटलों का प्रतिनिधित्व करती है और महाराष्ट्र में 65 संबद्ध संस्थाओं के साथ सबसे बड़ी आतिथ्य संस्थाओं में से एक है। आहार लघु एवं मध्यम उद्यमों के साथ-साथ स्टार श्रेणी के होटलों और रेस्टोरेंटों के हितों का प्रतिनिधित्व करती है।

गाजियाबाद: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भीषण एक्सीडेंट, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार, बोले- “मम्मी अगले जन्म आऊं तो प्यार दे देना बस ! ये भी पढ़ें  गाजियाबाद: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भीषण एक्सीडेंट, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार, बोले- “मम्मी अगले जन्म आऊं तो प्यार दे देना बस !

 

हम समझते हैं कि वैश्विक भू-राजनीतिक कारकों के कारण वर्तमान स्थिति हमारे नियंत्रण से बाहर है, लेकिन एलपीजी आपूर्ति में किसी भी प्रकार की रुकावट से पूरे उद्योग पर गंभीर और तत्काल प्रभाव पड़ेगा। रेस्टोरेंट और होटल अपने दैनिक खाना पकाने के कार्यों के लिए एलपीजी पर काफी हद तक निर्भर हैं। किसी भी प्रकार की रुकावट सभी हितधारकों की आजीविका और राजस्व को गंभीर रूप से प्रभावित करेगी।" आहार ने आगे लिखा, "हमारा उद्योग लाखों प्रवासी श्रमिकों और उनके परिवारों को रोजगार, भोजन व सहायक सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वर्तमान में महाराष्ट्र में लगभग 40 लाख प्रत्यक्ष रोजगार और 160 लाख अप्रत्यक्ष रोजगार/स्वरोजगार इस क्षेत्र पर निर्भर हैं।" आहार ने कहा, "पीएनजी आपूर्ति के पूर्ण रूप से बंद होने से श्रमिकों/स्वरोजगार व्यक्तियों की आय के स्रोत पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा और रेस्तरां एवं होटलों द्वारा प्रदान की जाने वाली आवश्यक दैनिक सेवाएं भी बाधित होंगी।

 

इस प्रकार की बाधा से सरकार की राजस्व आय पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा, जो सभी श्रेणियों के ग्राहकों से प्राप्त होती है, विशेष रूप से विभिन्न राज्यों की बड़ी श्रमिक वर्ग आबादी से जो अपने दैनिक भोजन और किफायती भोजन विकल्पों के लिए रेस्तरां पर निर्भर है। वैश्विक स्तर पर उत्पन्न अपरिहार्य स्थिति को देखते हुए हम विनम्रतापूर्वक निवेदन करते हैं कि उद्योग पीएनजी आपूर्ति में 25 फीसदी तक की कटौती के साथ काम चला सकता है। हालांकि, 100 फीसदी कटौती या पूर्ण रूप से बंद होने से प्रतिष्ठानों का संचालन व्यावहारिक रूप से असंभव हो जाएगा। इसलिए हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप हस्तक्षेप करें ताकि आतिथ्य उद्योग को पीएनजी आपूर्ति की न्यूनतम मात्रा मिलती रहे, जिससे रेस्तरां और होटल सुचारू रूप से चल सकें और कर्मचारियों की आजीविका सुरक्षित रहे। 

Views: 17

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर बीसीसीआई ने टीम इंडिया को दी 131 करोड़ इनामी राशि

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया के लिए 131...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर बीसीसीआई ने टीम इंडिया को दी 131 करोड़ इनामी राशि

आलू किसान भूख की कगार पर…” संसद में इकरा हसन ने उठाया बड़ा मुद्दा

   नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी की युवा सांसद इकरा हसन ने संसद के मौजूदा सत्र (मार्च 2026) के दौरान देश के...
Breaking News  राष्ट्रीय 
आलू किसान भूख की कगार पर…” संसद में इकरा हसन ने उठाया बड़ा मुद्दा

कानपुर में VIP स्वागत से थमा ट्रैफिक! बीच सड़क माला पहनते दिखे डिप्टी CM

कानपुर की एक बिजी सड़क पर अचानक ट्रैफिक रुक गया…लोग सोचते रह गए कि आखिर हुआ क्या है।तभी...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में VIP स्वागत से थमा ट्रैफिक! बीच सड़क माला पहनते दिखे डिप्टी CM

स्कूल वैन से भिड़ी बाइक, युवक की मौत; पत्नी और चाची गंभीर घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में फफूंद–ककोर मार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
स्कूल वैन से भिड़ी बाइक, युवक की मौत; पत्नी और चाची गंभीर घायल

लखनऊ में 26 शर्तों के साथ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की महासभा के लिए मिली अनुमति

  लखनऊ। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मंगलवार देर शाम तक लखनऊ पहुंचेंगे। 11 मार्च को लखनऊ के कांशीराम स्मृति सांस्कृतिक स्थल   यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में 26 शर्तों के साथ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की महासभा के लिए मिली अनुमति

उत्तर प्रदेश

कानपुर में VIP स्वागत से थमा ट्रैफिक! बीच सड़क माला पहनते दिखे डिप्टी CM

कानपुर की एक बिजी सड़क पर अचानक ट्रैफिक रुक गया…लोग सोचते रह गए कि आखिर हुआ क्या है।तभी...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में VIP स्वागत से थमा ट्रैफिक! बीच सड़क माला पहनते दिखे डिप्टी CM

स्कूल वैन से भिड़ी बाइक, युवक की मौत; पत्नी और चाची गंभीर घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में फफूंद–ककोर मार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
स्कूल वैन से भिड़ी बाइक, युवक की मौत; पत्नी और चाची गंभीर घायल

लखनऊ में 26 शर्तों के साथ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की महासभा के लिए मिली अनुमति

  लखनऊ। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मंगलवार देर शाम तक लखनऊ पहुंचेंगे। 11 मार्च को लखनऊ के कांशीराम स्मृति सांस्कृतिक स्थल   यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में 26 शर्तों के साथ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की महासभा के लिए मिली अनुमति

अमरोहा में आवारा कुत्तों का आतंक, बुजुर्ग महिला पर किया हमला

अमरोहा। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर के मोहल्ला अफगानान में कुत्तों के झुंड...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में आवारा कुत्तों का आतंक, बुजुर्ग महिला पर किया हमला

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना