मेरठ: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 3 इंस्पेक्टर और 47 दरोगाओं के तबादले
मेरठ। जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस विभाग में रविवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक सर्जरी की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडे के निर्देशन में हुई जनपदीय स्थापना बोर्ड की बैठक के बाद 3 निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) और 47 उपनिरीक्षकों (दरोगा) के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं। सभी अधिकारियों को अविलंब अपनी नई तैनाती स्थल पर आमद दर्ज कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
ये भी पढ़ें मेरठ: जिलाधिकारी ने तहसील सदर में सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर ही 07 शिकायतों का हुआ निस्तारणनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
स्थानांतरण सूची के अनुसार, निरीक्षक रामस्नेही को थाना ब्रह्मपुरी (अतिरिक्त निरीक्षक अपराध) से पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं, विजय कुमार राय को सरधना से हटाकर थाना जानी में अतिरिक्त निरीक्षक अपराध के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा, मनोज कुमार को थाना जानी से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।
चौकी प्रभारियों की नई तैनाती
दरोगाओं के तबादलों में कई महत्वपूर्ण चौकियों के प्रभारी बदले गए हैं:
-
समर गार्डन चौकी (लिसाड़ी गेट): शॉप्रिक्स चौकी पर तैनात रहे भरत सारस्वत को इस संवेदनशील चौकी की कमान सौंपी गई है।
-
इस्लामाबाद चौकी (लिसाड़ी गेट): खरखौदा थाने में तैनात जयवीर सिंह को यहाँ का नया प्रभारी बनाया गया है।
-
सुभारती चौकी (जानी): बिपिन नेगी को इस्लामाबाद चौकी से हटाकर सुभारती चौकी का प्रभार दिया गया है।
-
वैली बाजार चौकी (देहली गेट): पुलिस लाइन से आए सुभाष चंद्र को यहाँ तैनात किया गया है।
-
लोहियानगर थाना: कमल शंकर त्रिवेदी को किनौनी मिल चौकी से हटाकर लोहियानगर थाने में एसएसआई बनाया गया है।
अपराध नियंत्रण पर जोर
एसएसपी अविनाश पांडे ने स्पष्ट किया कि ये बदलाव जिले में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और जनसुनवाई को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। सूची में वरुण उपाध्याय, धर्मेंद्र सिंह, राखी शर्मा और सतीश शर्मा सहित कुल 47 उपनिरीक्षकों के नाम शामिल हैं, जिन्हें जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इस बड़े फेरबदल से थानों की आंतरिक कार्यप्रणाली में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां