लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव पेश, चर्चा के लिए 10 घंटे तय

On

नई दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार को उस समय जोरदार बहस छिड़ गई जब कांग्रेस ने स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव पेश किया।

इस प्रस्ताव के पेश होते ही सदन में प्रक्रिया और नियमों को लेकर तीखी नोकझोंक देखने को मिली और आखिरकार सदन ने इस प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दे दी। इस मुद्दे पर 10 घंटे की बहस तय की गई। कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने औपचारिक रूप से यह प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव पर 118 विपक्षी सांसदों के हस्ताक्षर हैं। विपक्ष का आरोप है कि स्पीकर ने सदन की कार्यवाही के दौरान 'पक्षपातपूर्ण रवैया' अपनाया है। विपक्ष का कहना है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने की अनुमति नहीं दी गई, जिसे लेकर असंतोष बढ़ा। प्रस्ताव पेश होने के बाद सदन में एक नया विवाद खड़ा हो गया।

मुजफ्फरनगर: जानसठ समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, DM और SSP ने सुनीं जनता की समस्याएं ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: जानसठ समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, DM और SSP ने सुनीं जनता की समस्याएं

सवाल यह उठा कि जब स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव विचाराधीन है, तब सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कौन करेगा। उस समय सदन की कार्यवाही जगदंबिका पाल की अध्यक्षता में चल रही थी। इस मुद्दे पर एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी और तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने पॉइंट ऑफ ऑर्डर उठाया। ओवैसी ने संसदीय नियमों का हवाला देते हुए कहा कि जब स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव चर्चा में हो, तो स्पीकर या उनके द्वारा नामित व्यक्ति को कार्यवाही नहीं चलानी चाहिए।

रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट में घुसकर फायरिंग, वेटर की मौत; गैंगस्टर प्रिंस खान ने मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी  ये भी पढ़ें  रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट में घुसकर फायरिंग, वेटर की मौत; गैंगस्टर प्रिंस खान ने मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी

ओवैसी ने यह भी कहा कि अभी तक लोकसभा में उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) की नियुक्ति नहीं हुई है। ऐसे में जो सदस्य चेयर पर बैठे हैं, उन्हें स्पीकर की स्वीकृति से ही नामित किया गया है। इसलिए उनके द्वारा इस प्रस्ताव पर चर्चा कराना उचित नहीं होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि बहस शुरू होने से पहले सदन को इस बात पर सहमति बनानी चाहिए कि कार्यवाही की अध्यक्षता कौन करेगा। इस पर भाजपा की ओर से जवाब भी सामने आया। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि संसदीय नियमों के अनुसार चेयर पर बैठा कोई भी सदस्य स्पीकर के समान अधिकारों का प्रयोग करते हुए कार्यवाही चला सकता है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की बात का समर्थन किया और कहा कि नियम स्पष्ट रूप से चेयर को यह अधिकार देते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: भंसाली की फिल्मों के वो महिला किरदार जिन्होंने पर्दे पर गढ़े नए आयाम, हर सीन में दिखा वीमेन टच ये भी पढ़ें  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: भंसाली की फिल्मों के वो महिला किरदार जिन्होंने पर्दे पर गढ़े नए आयाम, हर सीन में दिखा वीमेन टच

वहीं, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब तक डिप्टी स्पीकर की नियुक्ति नहीं की गई है, जो एक गंभीर मुद्दा है। उन्होंने कहा कि बहस आगे बढ़ाने से पहले सदन को इस बात पर सहमति बनानी चाहिए कि कार्यवाही कौन संचालित करेगा। इस दौरान भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने भी हस्तक्षेप करते हुए कहा कि जो सदस्य चेयर पर बैठा है, उसे सदन की कार्यवाही संचालित करने का पूरा अधिकार है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे जगदंबिका पाल ने कहा कि स्पीकर का पद खाली नहीं है, इसलिए चेयर को कार्यवाही चलाने का पूरा अधिकार है। उन्होंने यह भी बताया कि स्पीकर ओम बिरला ने खुद इस बहस के दौरान सदन की अध्यक्षता न करने का फैसला लिया है।

जगदंबिका पाल ने कहा कि स्पीकर ने नोटिस में मौजूद शुरुआती तकनीकी गलतियों को ठीक करने में उदारता दिखाई और आवश्यक सुधारों की सूचना खुद जारी की। कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने औपचारिक रूप से स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव सदन में पेश किया। अंत में यह तय हुआ कि लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर कुल 10 घंटे तक चर्चा होगी।

Views: 66

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

शामली में चिकित्सक की लापरवाही से महिला की मौत का आरोप, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

   शामली। जनपद के मेरठ-करनाल मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल में चिकित्सक की कथित लापरवाही के चलते एक प्रसूता की...
शामली 
 शामली में चिकित्सक की लापरवाही से महिला की मौत का आरोप, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

इक्विटी इनफ्लो फरवरी में बढ़कर 25,977.91 करोड़ रुपए हुआ, एयूएम 82 लाख करोड़ रुपए के पार

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में नेट इक्विटी इनफ्लो फरवरी में बढ़कर 25,977.91 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि जनवरी...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
इक्विटी इनफ्लो फरवरी में बढ़कर 25,977.91 करोड़ रुपए हुआ, एयूएम 82 लाख करोड़ रुपए के पार

मेरठ: एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने किराएदार युवती पर लगाए गंभीर आरोप, न्याय की गुहार

मेरठ। मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी अशरफ मलिक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को प्रार्थना पत्र सौंपकर अपने ही घर में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने किराएदार युवती पर लगाए गंभीर आरोप, न्याय की गुहार

सहारनपुर के नानौता में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार

नानौता (सहारनपुर)। जनपद के नानौता थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय मासूम छात्र ने अपनी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के नानौता में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार

आयकर विभाग ने 22 राज्यों में 62 रेस्त्रां पर छापे मारे, 408 करोड़ का राजस्व छिपाने का खुलासा

नयी दिल्ली। आयकर विभाग ने देश के विभिन्न राज्यों में 62 रेस्त्रां पर छापेमारी की है जिसमें 408 करोड़ रुपये...
Breaking News  राष्ट्रीय 
आयकर विभाग ने 22 राज्यों में 62 रेस्त्रां पर छापे मारे, 408 करोड़ का राजस्व छिपाने का खुलासा

उत्तर प्रदेश

मेरठ: एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने किराएदार युवती पर लगाए गंभीर आरोप, न्याय की गुहार

मेरठ। मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी अशरफ मलिक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को प्रार्थना पत्र सौंपकर अपने ही घर में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने किराएदार युवती पर लगाए गंभीर आरोप, न्याय की गुहार

सहारनपुर के नानौता में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार

नानौता (सहारनपुर)। जनपद के नानौता थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय मासूम छात्र ने अपनी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के नानौता में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार

मेरठ: बेटे की हत्या को हादसा दिखाने की साजिश, पीड़ित पिता ने एसएसपी ऑफिस में लगाई न्याय की गुहार

   मेरठ। जनपद के थाना पल्लवपुरम क्षेत्र में जनवरी माह में हुई एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पीड़ित...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: बेटे की हत्या को हादसा दिखाने की साजिश, पीड़ित पिता ने एसएसपी ऑफिस में लगाई न्याय की गुहार

सहारनपुर में डिजिटल क्रांति: राजस्व कार्यों के लिए रोवर उपकरण का प्रशिक्षण शुरु

सहारनपुर। मंडलीय मुख्यालय पर स्थित कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में राजस्व कार्यों को आधुनिक बनाने की दिशा में एक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में डिजिटल क्रांति: राजस्व कार्यों के लिए रोवर उपकरण का प्रशिक्षण शुरु

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना