मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप
दो लाख से ज्यादा बकायादारों के खिलाफ हुई कार्रवाई, शहर में लंबे समय से टैक्स का नहीं किया था भुगतान
मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई छेड़ दी है। नगर आयुक्त के सख्त निर्देशों के बाद निगम की टीमें मैदान में उतर आई हैं। अभियान के तहत उन सभी संपत्तियों और प्रतिष्ठानों को चिन्हित कर सील किया जा रहा है, जिन पर नगर निगम का दो लाख रुपये से अधिक का कर बकाया है।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई शासन की मंशा और राजस्व वृद्धि के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। बार-बार नोटिस भेजने और समय देने के बावजूद जिन संपत्ति स्वामियों ने अपने बकाये का भुगतान नहीं किया, उनके खिलाफ यह दंडात्मक कार्रवाई की गई है। शहर के प्रमुख व्यापारिक और आवासीय इलाकों में अचानक हुई सीलिंग की कार्रवाई से बकायेदारों में खलबली मची हुई है।
समाधान के लिए विशेष शिविर
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उसका उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि करदाताओं को राहत देना भी है। अपर नगर आयुक्त के कार्यालय में कर संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रतिदिन 'विशेष समाधान शिविर' लगाया जा रहा है। करदाता वहां जाकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं और टैक्स से जुड़ी त्रुटियों को ठीक करा सकते हैं।
आयुक्त की दो टूक:'टैक्स भरें, कार्रवाई से बचें'
नगर आयुक्त ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा है कि जो भी बकायेदार हैं, वे बिना किसी देरी के अपना बकाया कर नगर निगम कार्यालय में जमा करा दें। उन्होंने साफ किया कि आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज होगा और बड़े बकायेदारों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। निगम की इस सख्ती ने उन लोगों की नींद उड़ा दी है जो लंबे समय से टैक्स चोरी कर रहे थे।
ये भी पढ़ें रॉयल बुलेटिन की खबर का बड़ा असर, सड़क किनारे लगी अस्थायी दुकानों पर चला नगर निगम का अभियान
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां